{"_id":"610bdaa78ebc3ec1be778373","slug":"attack-on-police-team-that-went-to-stop-dance-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शाहजहांपुर में डांस बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला, वाहन के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शाहजहांपुर में डांस बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला, वाहन के शीशे तोड़े
Thu, 05 Aug 2021 06:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:03 PM IST
सार
शाहजहांपुर में पुलिस टीम पर हमला का मामला सामने आया है। पुलिस डांस बंद कराने पहुंची थी। पुलिस ने लाठी फटकारी तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में सिपाही घायल हुआ है। जबकि वाहन के शीशे भी टूट गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में नामकरण संस्कार के दौरान हो रहे डांस को बंद कराने पहुंची पुलिस ने लोगों पर लाठियां फटकारीं तो गांव के लोग भी पुलिस पर हमलावर हो गए। पथराव में पुलिस के वाहन के शीशे टूट गए और एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही सामने नहीं आ रहा है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
मामला बंडा के गांव इंदलपुर का है। बुधवार शाम इंदलपुर निवासी मुकेश पाल के पुत्र का नामकरण संस्कार था। नामकरण संस्कार की दावत में गांव के तमाम लोगों और रिश्तेदारों को बुलाया गया था। दावत के बाद नर्तकियों के डांस की व्यवस्था की गई थी।
डांस देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। डांस के दौरान पड़ोस के गांव का युवक नर्तकियों से अश्लील हरकत करने लगा। गांव के लोगों ने विरोध किया तो युवक ने बिना अनुमति डांस होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर बंडा से पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लोगों के घरों में घुसकर पिटाई शुरू की और डीजे को भी गाड़ी में रखवा लिया। पुलिस के रवैये से नाराज गांव के कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

मारपीट और पथराव में पुलिस के वाहन का शीशा टूट गया और एक सिपाही भी घायल हो गया। इसके बाद थाने से ओर फोर्स बुला ली गई और आठ लोगों को पकड़ लिया गया। मामले को दबाने के लिए पुलिस ने घायल सिपाही का मेडिकल नहीं कराया और वाहन को भी गैरेज में छिपा दिया।
वाहन को एक चादर से ढकवा दिया गया, जिससे टूटे शीशे का पता न चल सके। बंडा पुलिस ने बताया कि गांव इंदलपुर में बिना परमिशन नर्तकियों का डांस हो रहा था। सूचना पुलिस को मिली थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डांस को बंद करा दिया और डीजे के सामान को भी उठवा लिया। मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, उनको सुबह छोड़ दिया गया है। वाहन का शीशा तोड़े जाने और मारपीट की घटना गलत है।
हो सकती थी बड़ी घटना
डांस बंद कराने और डीजे आदि वाहन में रखने के दौरान व गांव के कुछ लोगों को पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई किए जाने से गांव के लोग अचानक उग्र हो गए थे और पुलिस पर पथराव कर दिया था। ऐसे में बड़ी घटना हो सकती थी। बुजुर्गों के समझाने पर गांव के लोग घरों में चले गए, तब जाकर मामला बमुश्किल शांत हो सका। बृहस्पतिवार शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
इस संबंध में बंडा पुलिस ने मुझे कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी कराई जाएगी। यदि कोई घटना हुई तो जांच कर कार्रवाई भी की जाएगी।
वीएस वीर सिंह, सीओ पुवायां