फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack on another witness of Tikunia case, gunner deployed in security suspended

तिकुनिया कांड के एक और गवाह पर हमला, सुरक्षा में तैनात गनर निलंबित

Thu, 02 Jun 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attack on another witness of Tikunia case, gunner deployed in security suspended
गोला गोकर्णनाथ/बिजुआ। तिकुनिया कांड के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग में दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए। एसपी ने उनकी सुरक्षा में तैनात गनर को निलंबित कर दिया है। घर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि वे मंगलवार को रात करीब नौ बजे अपनी कार से घर से मूड़ासावरान के लिए निकले थे। उनके साथ भदेड़ के जितेंद्र और विपिन भी थे। तिकुनिया अलीगंज से लौटते वक्त जितेंद्र और विपिन को उनके घर भदेड़ छोड़ दिया। यहां से अपने घर रहीमनगर के लिए लौटते वक्त मूड़ासावरान से 500 मीटर की दूरी पहले ही दो बाइक सवारों ने ड्राइवर की साइड वाले टायर में गोली मार दी।
विज्ञापन

इससे टायर पंचर हो गया और कुछ दूर जाकर गाड़ी रुक गई। तभी दोनों हमलावर ड्राइवर की तरफ का दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगे। दरवाजा न खुल पाने पर कार के शीशे पर दो फायर किए। दिलबाग पीछे की ओर झुकने से बाल-बाल बच गए। हमलावर भाग गए। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध पाई गई है। लखनऊ से एफएसएल की टीम बुलाई है, जो गन शॉट की बैलिस्टिक रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनर को किसान नेता ने दी थी छुट्टी - गनर विकास खैवाल को दिलबाग सिंह ने छुट्टी दी थी। उन्होंने बताया कि विकास के बच्चे की तबीयत खराब थी। वहीं, एसपी का कहना है कि गनर जिला पुलिस की ओर से दिया गया है। ऐसे में गनर को छुट्टी सिर्फ उनकी तरफ से दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed