फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attached to BEO headquarters in the name of action

Bareilly News: कार्रवाई के नाम पर बीईओ मुख्यालय से अटैच

Wed, 12 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Attached to BEO headquarters in the name of action
बरेली। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अवनीश प्रताप सिंह पर लगे रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के नाम पर मुख्यालय से अटैच कर दिया है। रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद से ही बीईओ मेडिकल लीव पर चले गए थे। मामला जैसे ही थोड़ा शांत हुआ तो अब वापस काम पर लौट आए। खानापूरी के लिए उन्हें ब्लॉक से हटाकर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, बिथरी चैनपुर के गांव सैदपुर कुर्मियान स्थित पीएम श्री विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद इलियास से रुके वेतन को लगाने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इलियास ने इसकी शिकायत ने एंटी-करप्शन की टीम से की थी। इसके चलते 20 फरवरी को एंटी-करप्शन की टीम बीआरसी केंद्र बिथरी चैनपुर पहुंची। वहां पर पैसे देने के लिए इलियास ने बीईओ को बाहर बुलाया, लेकिन उसने अपने चालक वीरपाल को भेज दिया। उसने इलियास से पैसे लिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। मामले के बाद शोर मचा तो बीईओ पीछे के दरवाजे से फरार हो गया था। चालक को रंगे हाथों पकड़ पर उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद बीएसए संजय सिंह ने चालक को निलंबित कर दिया था। तब से ही बीईओ मेडिकल अवकाश पर चले गए थे। वहीं नाम न छापने की शर्त पर शिक्षकों ने बताया बीईओ को बिना कार्रवाई के बचाया जा रहा। इससे शिकायतकर्ता शिक्षक काफी परेशान है। संवाद
विज्ञापन

--
निर्देशालय को मामले की सूचना दे दी गई है और जांच हो रहीे है। फिलहाल में बीईओ को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। अब उच्च अधिकारी से निर्देश आने के बाद वैसे ही कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed