फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATM caught fire cash burnt to ashes due to transformer blowing in budaun

Budaun News: ट्रांसफॉर्मर फुंकने से एटीएम में लगी आग, 11 लाख कैश जलकर राख, जलने से बची बैंक

Sat, 11 May 2024 11:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 11:47 AM IST
सार

बदायूं के कादरचौक में शनिवार सुबह एक ट्रांसफॉर्मर में धमाके के साथ आग लग गई। पास में स्थित एटीएम भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसमें रखा सारा कैश जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि बैंक तक आग नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। 

विज्ञापन
ATM caught fire cash burnt to ashes due to transformer blowing in budaun
एटीएम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक कस्बे में उसहैत मार्ग पर शनिवार सुबह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में भयंकर आग लग गई, जिससे एटीएम में रखा करीब 11 लाख रुपये कैश जल गया। सुबह छह बजे हादसा होने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


कादरचौक में उसहैत मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। उसके एक साइड में एटीएम लगा है। उसके ही बराबर में बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर फुंक गया और उसमें आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में धमाके की आवाज सुनकर नजदीक घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल गए। तब तक एटीएम में आग नहीं लगी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड 
ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद पहले एटीएम की केबल में आग लग गई। केबल की आग एटीएम तक पहुंच गई। एटीएम के केबिन से लपटें निकलने लगी। मामला बिजली से जुड़ा था, जिससे लोग आग बुझाने की कोशिश भी नहीं कर सके। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब कहीं आग पर काबू पाया गया। 

घटना की सूचना पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक गौरव त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम में करीब 11 लाख रुपये कैश रखा था। घटना में सारा कैश जल गया। एटीएम की मरम्मत करने वाले इंजीनियर को बुलाया गया है। उसके बाद ही पता चलेगा कि एटीएम में कैश बचा है या सब जल गया। फिलहाल इतनी भयंकर आग में सारा कैश जलने का अनुमान है। 

पिछले माह बैंक के फुंक गए थे सभी उपकरण
पिछले माह भारतीय स्टेट बैंक में अचानक बिजली ज्यादा आने पर सभी उपकरण फुंक गए थे। इससे करीब तीन दिन तक बैंक का सारा कामकाज ठप रहा था। बाद में टीम लगाकर बैंक के सभी कंप्यूटर और अन्य उपकरणों की मरम्मत कराई गई। तब कहीं बैंक का कामकाज शुरू हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed