फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atique Ahmad brother Ashraf health deteriorated before appearing in the Anti-Corruption Court Bareilly

Bareilly News: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की तबीयत बिगड़ी, कोर्ट में पेशी टली

Fri, 07 Apr 2023 02:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Apr 2023 02:27 PM IST
सार

बरेली जेल के अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अशरफ को मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया। वहां जांच में उसका बीपी कम और धड़कन बढ़ीं बताई गईं। इस कारण उसे कोर्ट नहीं ले जाया गया।

विज्ञापन
Atique Ahmad brother Ashraf health deteriorated before appearing in the Anti-Corruption Court Bareilly
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी शुक्रवार को टल गई। दरअसल अशरफ को जेल से निकालने से पहले मेडिकल परीक्षण में उसका ब्लड प्रेशर कम और धड़कनें बढ़ी बताई गईं। अब 17 अप्रैल को उसकी पेशी कराई जाएगी।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में बरेली जेल में बंद अशरफ से शूटरों की मुलाकात और यहीं योजना बनाने की बात प्रकाश में आई थी। इसके बाद उसके साले सद्दाम की बरेली में रहकर जेल में अशरफ से मुलाकातों का पर्दाफाश हुआ था। सात मार्च को अशरफ, सद्दाम व उनके गुर्गों के खिलाफ बिथरी थाने में कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसमें एसआईटी जांच कर रही है। बरेली की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में इसी केस के सिलसिले में अशरफ की शुक्रवार को पेशी होनी थी।
विज्ञापन


Umesh Pal Case: अतीक अहमद और अशरफ से जुड़ी बड़ी जानकारी, अब यहां शिफ्ट होगा माफिया; भाई की भी बदलेगी जेल!
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे अशरफ को केंद्रीय जेल-2 के अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया। वहां जांच में उसका बीपी कम और धड़कनें बढ़ी मिलीं। ऐसे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उसे कोर्ट नहीं ले जाया गया। अब 17 अप्रैल को यह पेशी होनी है। अशरफ का बीपी लो होने को लेकर चर्चा रही कि डर की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि जेल सूत्रों के मुताबिक अशरफ इन दिनों रोजे में है और सुबह से उसके खाली पेट होने से ऐसा हुआ।। 


 

वकील बोले- बरेली कोर्ट में डालेंगे अर्जी

अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से अशरफ को पेशी पर नहीं ले जाया जा सका। डॉक्टरों की रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट में दाखिल कर दी है। वहीं इस बात को भी दोहराया कि सभी तरह की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकती हैं। उनके साथी सोमवार को बरेली के संबंधित कोर्ट में इसी तरह की अर्जी दाखिल करेंगे कि 17 की पेशी वीसी के जरिये करा ली जाए।

सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि बिथरी थाने में दर्ज केस के सिलसिले में अशरफ को कोर्ट में तलब किया गया था। स्वास्थ्य कारणों से पेशी टल गई। अब इसके लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed