फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atiq Ashraf Murder case Reward increased on Saddam brother-in-law of Atiq Ahmed brother Ashraf

Atiq Ashraf Murder: अशरफ के फरार साले सद्दाम की बढ़ी मुश्किलें, दो भाइयों पर भी कसेगा शिकंजा; इनाम राशि दोगुनी

Sat, 29 Apr 2023 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Apr 2023 08:30 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम उर्फ अब्दुल समद पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। शुक्रवार को एडीजी ने उस पर एक लाख रुपये इनाम कर दिया। 

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder case Reward increased on Saddam brother-in-law of Atiq Ahmed brother Ashraf
Atiq Ashraf Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जेल में बंद रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अशरफ का साला सद्दाम खुशबू एन्क्लेव में रहकर उसकी मदद करता था। प्रयागराज से आने वाले माफिया भी उसी के पास आकर रुकते थे। इस मामले में बारादरी और बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मुकदमे में लल्ला गद्दी, जेल आरक्षी शिवहरि व मनोज गौड़ समेत कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


मुकदमे का मुख्य आरोपी सद्दाम लगातार वांछित चल रहा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने महीने भर पहले उस पर 25 हजार और फिर आईजी राकेश सिंह ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब एडीजी पीसी मीना ने सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


सद्दाम की संपत्ति का रिकॉर्ड जुटाकर लौटी एसआईटी
बरेली में अशरफ व सद्दाम से जुड़े मुकदमे की विवेचना कर रही एसआईटी तीन दिनों से प्रयागराज में थी। सीओ आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज गई एसआईटी ने वहां अशरफ, असद व अन्य शूटरों की मौत का रिकॉर्ड जुटाया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों व रिपोर्ट लिखने वाले पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सद्दाम के पूरामुफ्ती स्थित घर जाकर उसकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई है। टीम शुक्रवार शाम बरेली लौट आई है। वहीं, प्रयागराज पुलिस सद्दाम के अन्य दो भाइयों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
Trending Videos

सद्दाम ने दूसरे राज्यों में ली पनाह

सद्दाम के दूसरे राज्यों में छिपे होने की आशंका है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सद्दाम महाराष्ट्र, दिल्ली या हरियाणा में छिपा हो सकता है। वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। उसके नजदीकियों के नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश की जा रही है। इन्हीं कड़ियों को जोड़कर कुछ दिन पहले उसकी लोकेशन कर्नाटक में मिली थी।

 

सद्दाम की तलाश की जा रही है। गैरजमानती वारंट भी जारी हो चुका है। वह जल्दी न मिला तो कोर्ट से 82 और फिर कुर्की की अनुमति लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed