फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATEWA awareness yatra reached Bareilly for demand restore the old pension

पुरानी पेंशन बहाली की मांग: बिहार से बरेली पहुंची अटेवा की जागरूकता यात्रा, कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

Fri, 09 Jun 2023 04:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 04:42 PM IST
सार

Old Pension News : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में निकाली जा रही जागरूकता यात्रा शुक्रवार को बरेली पहुंचीं। यहां विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
ATEWA awareness yatra reached Bareilly for demand restore the old pension
अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) एवं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन की ओर से जागरूकता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बिहार से हुई थी। शुक्रवार को अटेवा की जागरूकता यात्रा बरेली पहुंच गई। यहां कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपनी आवाज को बुलंद रखने का एलान किया।

विज्ञापन


अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने 1 जून 2023 को बिहार के चंपारण से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जागरूकता यात्रा प्रारंभ की थी, जो 13 जून को उत्तराखंड पहुंचेगी। बंधु ने दामोदार स्वरूप पार्क में सभा को संबोधित किया। दिल्ली में पहली अक्तूबर को राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन होगा। इससे पहले 1 से 9 अगस्त तक कर्मचारी सांसदों के द्वार पर पेंशन के लिए घंटी बजाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरी जागरूकता यात्रा 

अटेवा के मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, डिग्री कॉलेज के शिक्षक संघ तथा राज्य कर्मचरियों के विभिन्न संगठनों व संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जागरूकता यात्रा मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर, स्टेडियम रोड, श्यामगंज पुल, विकास भवन, गांधी उद्यान, सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंची। यहां से यात्रा चौपला एवं किला पुल से होते हुए रामपुर गई। 

नशे में नायब तहसीलदार का हंगामा: कार से युवक को मारी टक्कर, पुलिस को दी गाली; बोले- क्रांति कर दूंगा

मंडलीय संगठन मंत्री भूप सिंह ने बताया कि यात्रा में जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार, जिला महामंत्री रूप किशोर गंगवार,प्रोफेसर इंदीवर सिंह चौहान, डॉ. छोटेलाल एवं विनोद कुमार, एनईआर मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरीश गंगवार, सौरभ गुप्ता अनिल गंगवार एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed