फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ateeq Ahmad shifted to Bareilly jail

अब तो जेल से ही करूंगा लोकसभा चुनाव की तैयारी : अतीक अहमद

Tue, 01 Jan 2019 03:15 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 01 Jan 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmad shifted to Bareilly jail
अतीक अहमद

देवरिया जेल से शिफ्ट होकर मंगलवार सुबह बरेली पहुंचे माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद ने यहां जिला जेल गेट पर ही मीडिया के सामने साफ कर दिया कि वह अब यहीं से लोकसभा चुनाव की तैयारी करेगा। लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल को उठवाकर देवरिया जेल में पिटवाने के सवाल पर बोला- ऐसा तो फिल्मों में होता है। साथ ही जोड़ा कि इस मामले में फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


भारी पुलिस सुरक्षा में अतीक अहमद सुबह 7:30 बजे जिला जेल पहुंचा। जेल गेट पर ही मीडिया से बातचीत की। बोला, अब बरेली में ही लोकसभा चुनाव की तैयारी करूंगा। कई पार्टियों के दिग्गज नेता संपर्क में हैं। माफिया ने कहा कि यहां सुकून के लिए आया हूं। जेल के एकांत में बैठकर सोचूंगा कि चुनाव कैसे लड़ना है। लखनऊ के कारोबारी मोहित को उठवाकर देवरिया जेल में पिटाई कराने के आरोप को सिरे से नकारते हुए बोला कि उसके खिलाफ यह एफआईआर गलत है।
विज्ञापन


इसमें कोई दम भी नहीं है, जांच में सब साफ हो जाएगा। बोला, कारोबारी मोहित जायसवाल से तमाम अफसर जुड़े हैं। नोटबंदी के दौरान उसी के जरिये अफसरों ने अपने पैसे का निवेश किया था। अब वही लोग उसके पीछे हैं। फोन रिकार्डिंग से आरोपों की पुष्टि के सवाल पर कहा कि कारोबारी से उसका लेनदेन तो था ही, इसीलिए उससे बात होती थी। यह कहने के बाद माफिया जेल के अंदर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक के आने से कारोबारियों में दहशत

जेल से रंगदारी वसूलने का धंधा चलाने के लिए कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बरेली आने से कारोबारियों में दहशत है। पुलिस भी सचेत है कि माफिया के गुर्गे जेल में उसका साथ देने के लिए फर्जी गिरफ्तारी देकर अंदर पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। एडीजी प्रेमप्रकाश ने एसएसपी मुनिराज जी. को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि कई बार माफिया के जेल में आने पर उसके गुर्गे जेल जाने के लिए बेवजह झगड़ा करते हैं या तमंचा, चाकू में अपनी गिरफ्तारी करा लेते हैं, इसलिए सभी थानों को मेसेज दिया गया है कि तमंचा या चाकू मिलने पर आरोपी की क्राइम हिस्ट्री को भी जांचा जाए। अगर संदेह हो है तो उसे बरेली की जगह बदायूं जिला जेल में रखा जाए। जिला जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed