{"_id":"66dcf7e1a380f1ed470f3bf6","slug":"at-oclock-bappa-sits-in-drums-drums-houses-and-pandals-bareilly-news-c-4-bly1015-476418-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बजे ढोल-ताशे, घर और पंडालों में बप्पा विराजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बजे ढोल-ताशे, घर और पंडालों में बप्पा विराजे
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ निकाली गईं शोभायात्राएं, आरती के बाद लगाया मोदक का भोग
बरेली। श्री गणेश चतुर्थी पर शनिवार को ढोल-ताशे और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ लोग बप्पा को घर और पंडालों में विराजमान कराने के लिए लेकर निकले। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई। घर और पंडालों में श्रीगणेश की मूर्ति विराजमान कराने के बाद आरती की गई। इसके बाद मोदक का भोग लगाया गया।
- बिहारीपुर दरगईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा धाम मंदिर पर गणेश महोत्सव आयोजन किया गया। शिव शक्ति दुर्गा धामवासियों ने श्री गणपति महाराज और माता रिद्धि-सिद्धि की भव्य शोभायात्रा निकाली। पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल ने आरती उतारी और हरी झंडी दिखाकार रवाना किया। शोभायात्रा के बिहारीपुर ढाल दरगैया गली पहुंचने पर पंडाल में सात फुट मूर्ति की स्थापना की गई। इसका पूजन पंडित निरंजन तिवारी ने करवाया। इस दौरान 31 छोटी-छोटी मूर्तियां वितरित की गई। शोभायात्रा में विकास मेहरोत्रा, विवेक कक्कड़, अमित अरोड़ा, लवलीन कपूर, अमन रस्तोगी, रवि रस्तोगी, मोनिका मेहरा, भावना मेहरोत्रा, पूजा कक्कड़ मौजूद रहे।
- कटरा का राजा गणेश मंडल की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में शाम को पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कटरा मानराय स्थित मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इसमें महिलाएं भी कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा का हिंदू मुस्लिम सभी समाज के व्यापारियों ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। इसके बाद ढोल-ताशे के साथ बप्पा का पंडाल में आगमन कराया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, प्रदीप शिंघल, संदीप श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अतुल शिंघल, रोहित श्रीवास्तव, अमन ,मोहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
- श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से शाहबाद स्थित श्री विभूति नाथ मंदिर में स्थापना से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसमें अलग-अलग जगहों की करीब दो दर्जन छोटी-छोटी प्रतिमाएं शामिल रहीं। ढोल नगाड़े, बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा आसपास के इलाकों में होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां सभी क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर मूर्तियों की आरती किया। गणपति की मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर पर बाबा आशुतोष का प्रदोष पूजन किया गया। इस दौरान अरुण वर्मा, प्रशांत वर्मा, उदित वर्मा, सुधीर अग्रवाल, वीरेश रस्तोगी, संतोष पांडे, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। संवाद