फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assistant Commissioner State Tax arrested while taking bribe from rampur

UP: सहायक आयुक्त राज्य कर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीएसटी में पंजीकरण के बदले मांगी थी घूस

Wed, 03 Sep 2025 10:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 10:34 PM IST
सार

सहायक आयुक्त राज्य कर ने रामपुर के व्यापारी से 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। व्यापारी ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। विजिलेंस टीम ने बुधवार दोपहर सहायक आयुक्त को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Assistant Commissioner State Tax arrested while taking bribe from rampur
रिश्वत लेने का आरोपी सहायक आयुक्त राज्य कर सतीश कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

गुड एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में पंजीकरण के नाम पर रामपुर के व्यापारी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक आयुक्त राज्य कर सतीश कुमार को विजिलेंस की टीम ने बुधवार दोपहर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बरेली लाकर पूछताछ की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान बरेली (विजिलेंस) ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार ने बताया कि रामपुर के भोट थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी आले नबी ने स्क्रैप का व्यवसाय शुरू करने के लिए अपनी फर्म का जीएसटी में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में तैनात सहायक आयुक्त राज्य कर सतीश कुमार से संपर्क किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

25 हजार रुपये मांगी थी रिश्वत 
पंजीकरण के बदले सतीश कुमार ने उससे 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद आले नबी ने बरेली विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस ने सहायक आयुक्त राज्य कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई और बुधवार सुबह टीम बरेली से रामपुर पहुंच गई। दोपहर के समय सतीश कुमार ने आले नबी को 15 हजार रुपये लेकर कार्यालय बुलाया। 

आने नवी ने जैसे ही उसे 15 हजार रुपये दिए वैसे ही विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आले नबी का कहना है कि उसने जीएसटी पंजीकरण के लिए दो बार ऑनलाइन आवेदन किया। सभी औपचारिकताओं को पूरा किया और कागजात भी संलग्न किए। इसके बाद भी दो बार उसके आवेदन को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed