फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asif, who was roaming with a minor, clashed with the inspector when he was interrupted, police arrested six.

Bareilly News: नाबालिग संग घूम रहा आसिफ टोकने पर दरोगा से भिड़ा, पुलिस ने छह को दबोचा

Thu, 30 Jan 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Asif, who was roaming with a minor, clashed with the inspector when he was interrupted, police arrested six.
बरेली। गांधी उद्यान में नाबालिग संग घूम रहा मुजफ्फरनगर का आसिफ टोकने पर दरोगा से भिड़ गया। उसने ऑनलाइन गेम के जरिये दूसरे समुदाय की किशोरी से दोस्ती बढ़ाई और उससे मिलने यहां चला आया। किशोरी भी पहले उसे अपना बॉयफ्रेंड बताती रही। जब पुलिस ने उसके परिजनों को कॉल की तो वह माफी मांगने लगी। वहां कई जोड़े गलत स्थिति में पाए गए। ज्यादातर लड़कियां नाबालिग थीं। पुलिस ने उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि छह लड़कों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

गांधी उद्यान में हो रही फूहड़ता को अमर उजाला ने बेपर्दा किया तो सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम ने बुधवार को यहां धरपकड़ की। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह, दरोगा पुष्पांजलि शर्मा इससे पहले ही सादा कपड़ों में वहां पहुंचकर फूहड़ता करने वालों को चिह्नित कर चुकी थीं। पार्क के एक कोने में 14 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा आसिफ सादा कपड़ों में पहुंचे दरोगा से अकड़ने लगा। जब उसे हकीकत पता लगी तो सन्न रह गया। बताया कि वह गैस पाइपलाइन डालने का काम करता है। ऑनलाइन गेम व इंस्टाग्राम के जरिये वह किशोरी के संपर्क में आया था। यहां चचेरा भाई रहता है, उसकी बाइक से वापस जाना था। किशोरी को घरवालों के साथ भेजकर पुलिस आसिफ को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर लड़की को बता दिया बहन
पुलिस ने एक और जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो लड़का साथ मौजूद लड़की को बहन बताने लगा। सख्ती करने पर कहा कि यह उसकी तहेरी बहन है। जब इसकी तस्दीक करने के लिए परिवार का मोबाइल नंबर मांगा गया तो कहने लगा कि पड़ोस में रहती है। उसकी मम्मी को वह ताई कहता है। दूसरे कोने में एक और युगल मिला। लड़की की सहेली कुछ दूरी पर निगरानी कर रही थी, लेकिन सादा कपड़ों में पहुंची पुलिस टीम को वह पहचान नहीं सकी। पुलिस ने उनके घरवालों को बुलाकर उन्हें साथ भेज दिया। लड़के को कोतवाली लाया गया। वहां एक अकेला लड़का भी बैठा मिला। पूछताछ करने पर वह सकपका गया। उसने बताया कि वह लड़कियों से बात करने की कला सीखने यहां आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी उद्यान में कोतवाली व महिला थाना पुलिस के साथ निरीक्षण किया तो कुछ नाबालिग लड़कियां, अनजान लड़कों के साथ मिलीं। परिजनों को बुलाकर उनको साथ भेज दिया गया। संदिग्ध गतिविधि वाले लड़कों को कोतवाली भेजा गया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। दूसरे पार्कों में भी अभियान चलाया जाएगा। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed