{"_id":"69a4a853a58c373be20f2711","slug":"ashish-won-gold-in-the-state-level-athletics-championship-bareilly-news-c-4-vns1074-835911-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशीष ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशीष ने जीता स्वर्ण
Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में 27 से 28 फरवरी तक आयोजित प्रथम यूपी स्टेट इनडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशीष सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने अंडर-20 आयु वर्ग की शॉट पुट स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। करीब चार वर्षों से बरेली स्थित साई केंद्र में नियमित प्रशिक्षण ले रहे आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
उन्होंने बताया कि स्कूल समय से ही उनका रुझान खेलों की ओर रहा। प्रारंभ में उन्होंने विभिन्न विद्यालय व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जहां से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
छह से सात घंटे करते हैं अभ्यास
आशीष ने बताया कि भारतीय शॉट पुट खिलाड़ी ओलंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर उनके प्रेरणास्रोत हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह प्रतिदिन लगभग छह से सात घंटे कठिन अभ्यास करते हैं। आशीष इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुके हैं।