{"_id":"e0a52397062a6e5ddcf14f6a373c6414","slug":"ashish-abisi-and-isha-became-best-dramebaaz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष, अविशी और ईशा बने बेस्ट ड्रामेबाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष, अविशी और ईशा बने बेस्ट ड्रामेबाज
बरेली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिटी के बेस्ट ड्रामेबाज बनने के लिए बच्चों की एक से बढ़कर एक परफारमेंस ने लोगाें का दिल जीत लिया। छोटी सी उम्र में कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की नकल उतार गया तो किसी ने ऐश्वर्या राय के गीत ये दिया... पर डांस कर सबका दिल जीत लिया। बच्चों की परफारमेंस से लोगाें ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। जजों की ज्यूरी भी बेस्ट ड्रामेबाज ढूंढने में परेशान हो गए। ड्रामेबाज बच्चों के बहाने बेटी ही बचाएगी का मैसेज भी बड़ी खूबसूरती से मंच पर पेश किया गया।
अमर उजाला और श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित बरेली के बेस्ट ड्रामेबाज का फाइनल मुकाबला फन सिटी में हुआ। शहर के कई स्कूल के बच्चे इसमें शामिल हुए। सुबह 11 बजे से पांच बजे तक सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें तीन कैटेगरी में 30 बच्चे फाइनल के लिए चुने गए। अंतिम मुकाबले में बच्चों ने जी जान लगा दी। किसी ने चाची तो किसी ने दादी बनकर हंसने पर मजबूर किया। डांस में भी इनका कोई सानी नहीं रहा। बैले डांस माइया माइया... और महमूद के गीत हम काले हैं तो क्या हुआ... पर भी बच्चों ने परफारमेंस दी। कार्यक्रम में एंकर शिल्पी दीक्षित ने अपनी हाजिर जवाबी से लोगाें को बांधे रखा। सभी विजेताआें को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि में फन सिटी से अमिता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सोबती पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य अल्पना जोशी, विद्या भवन से रेनू अग्रवाल व अपर्णा अग्रवाल, 92.7 बिग एफएम से आरजे जीशान, इवेंट राइडर से विशाल व श्वेता शामिल रहे। बिग इंटरप्राइजेज व के न्यूज का भी सहयोग रहा। जीशान ने घर से निकलते ही...कुछ दूर चलते ही गीत से सबका दिल जीत लिया।
ये रहे बेस्ट ड्रामेबाज
कक्षा 1 से 4
प्रथम- आशीष सक्सेना, एमजी कांवेंट स्कूल
द्वितीय- शिवम सक्सेना, सेंट फ्रांसिस
तृतीय- रिचा जोशी, एचडी उत्प्रेती मेमोरियल
कक्षा 5 से 8
प्रथम- अविशी सक्सेना, डीपीएस
द्वितीय- धैर्य, जीपीएम
तृतीय- स्नेहा शर्मा, एसपीएम
कक्षा 9 से 12
प्रथम- इशा राहुल, माधव राव सिंधिया
द्वितीय- हर्षित, राधा माधव
तृतीय- अकांक्षा, माधव राव सिंधिया
ये थे जज
रिचा अभिनव सक्सेना, डॉ. विधान बनर्जी, शानू अग्रवाल, शिल्पा सक्सेना, मिथिलेश अग्रवाल, विनीता शर्मा प्रसन्नजीत भट्टाचार्य, विकास शर्मा