{"_id":"67dccd8e80bb846fce0594eb","slug":"ashfaq-saqlaini-again-became-the-congress-district-president-in-bareilly-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अशफाक सकलैनी फिर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दिनेश दद्दा को महानगर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अशफाक सकलैनी फिर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दिनेश दद्दा को महानगर की कमान
Fri, 21 Mar 2025 07:58 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Mar 2025 07:58 AM IST
सार
बरेली में कांग्रेस ने अशफाक सकलैनी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिनेश दद्दा को दी गई है।
विज्ञापन
अशफाक सकलैनी, दिनेश दद्दा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए। अशफाक सकलैनी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अशफाक सकलैनी प्रदेश में के ऐसे एक मात्र जिलाध्यक्ष हैं, जिन्होंने पार्टी के सिंबल पर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिताया है। सिरौली नगर पंचायत से उनकी पत्नी चमन सकलैनी अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
चार साल से महानगर अध्यक्ष पद पर काबिज अजय शुक्ला की जगह दिनेश दद्दा को जिम्मेदारी दी गई है। हाल में ही मंडल में सबसे महंगा देसी शराब का ठेका लेने पर भी अजय शुक्ला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने थे।
विज्ञापन
चौकी चौराहे पर पंडित नेहरू की प्रतिमा लगवाए जाने के लिए दिनेश दद्दा आमरण अनशन पर बैठे थे। वह 30 साल से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। कुल 12 दावेदार थे, पर दिनेश दद्दा सब पर भारी पड़े। हालांकि, कांग्रेस के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने नेतृत्व के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि यह फैसला भाजपा को फायदा पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन