फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Ashaadh Ka Ek Din' touched the hearts of the audience

Bareilly News: दर्शकों के मन को छू गया ‘आषाढ़ का एक दिन’

Mon, 26 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
'Ashaadh Ka Ek Din' touched the hearts of the audience
बरेली। अस्तित फाउंडेशन ड्रामा ड्रॉपआउट्स की ओर से ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक का मंचन दूसरे दिन रविवार को भी दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहा। नाटक के दौरान खचाखच भरे हाल में खामोशी यह महसूस करने के लिए मजबूर कर रही थी कि मानों हर दृश्य दर्शकों के मन की गहराई को स्पर्श कर रहा हो।
विज्ञापन

महाकवि कालीदास के जीवन आधारित दिल को छूने वाली इस कालजयी रचना के लेखक मोहन राकेश हैं। नाटक को अंबुज कुकरेती ने अपने भावनात्मक निर्देशन से प्रभावशाली बना दिया। नाटक के पात्र विलोम की गूढ़ता, कालिदास की मौन गहराई और मल्लिका की मार्मिकता दर्शकों को भीतर तक छू गई।
विज्ञापन

अंबिका के पात्र को इतनी संजीदगी से निभाया गया कि वह दर्शकों के मन में एक जीवित स्मृति छोड़ गया। नाटक में अभिनय करने वाले पात्रों में मल्लिका- शुभ्रा भट्ट भसीन, अंबिका- कमला घले, कालिदास- अमन गुप्ता, दंतुल- विजय कुमार सिंह, विलोम- लव तोमर, निक्षेप- मुनीश रतन, मातुल- पंकज कुमार मौर्य, अनुचर- आयुष अग्रवाल प्रियंगु मंजरी- सिद्धि रस्तोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीजी रमित शर्मा रहे। साथ ही दीपक भसीन, संदीप झावर, राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र स्वरूप, आर्यन्त कालरा, शिविका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed