फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as the evening falls, the work of electricity is done ... 10,000 people sweat

Bareilly News: शाम ढलते ही बिजली का काम तमाम... पसीना बहाते हैं 10,000 लोग

Sun, 13 Aug 2023 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
As soon as the evening falls, the work of electricity is done ... 10,000 people sweat
विशाल मल्होत्रा
बरेली। सुभाषनगर सबस्टेशन की बीडीए कॉलोनी और जागृति विहार में शाम सात बजे के बाद वोल्टेज घटना शुरू हो जाता है। रात आठ से एक बजे तक 220 की जगह सिर्फ 100 वोल्ट का करंट मिलता है। पंखे-कूलर सिर्फ हिलते हैं। एसी कतई नहीं चल पाते। उमस भरी गर्मी में 10 हजार से अधिक लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुभाषनगर स्थित 33 केवी सबस्टेशन को परसाखेड़ा के 220 केवी सबस्टेशन से आपूर्ति मिलती है। सबस्टेशन के 11 केवी फीडरों पर शाम सात बजे के बाद 11 हजार की जगह सिर्फ नौ हजार वोल्टेज मिलता है। इसका असर उपभोक्ताओं तक हो रहा है। जिन बिजली लाइनों के अंत तक 220 वोल्ट का करंट मिलना चाहिए, वहां पर शाम होते ही वोल्टेज कम हो जाता है।
विज्ञापन

विधायक उठा चुके हैं मुद्दा, नहीं हुआ समाधान

विधान परिषद की समिति के सभापति हरि सिंह ढिल्लो के सामने बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने इस समस्या को उठाया था। तब आश्वासन मिला था और अफसर मौके तक दौड़े थे, लेकिन समाधान नहीं हो सका। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि जो काम कराए जाने हैं, उनका सर्वे हो चुका है। काम भी शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो पा रहा सुधार

पूरे सुभाषनगर में वोल्टेज की समस्या है। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं लागू हो गईं पर व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। - विशाल मेहरोत्रा, सुभाषनगर
लो-वोल्टेज से 17 हजार उपभोक्ता पीड़ित हैं। अफसर सिर्फ आश्वासन देने में व्यस्त हैं। गर्मी से पहले जो सुधार होना था, वह अभी तक नहीं हो सका। - मंजीत सिंह नागपाल, सुभाषनगर


कोट

रीवैम्प, नगरीय क्षेत्र के विस्तारीकरण और अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत सुभाषनगर सबस्टेशन क्षेत्र में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होनी है। लंबे फीडर छोटे होने हैं। इसकी शुरुआत हो गई है। मार्च 2024 तक अधिकतर काम हो जाएंगे। - अमित आनंद, अधिशासी अभियंता

विशाल मल्होत्रा

विशाल मल्होत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed