Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as Kanha was born, there was joy all around.

Bareilly News: कान्हा के जन्म लेते ही चारों ओर छाया उल्लास

Tue, 27 Aug 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
As soon as Kanha was born, there was joy all around.
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका व​र्णिका साहू
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा, भक्तों ने लगाए जयघोष
विज्ञापन

अलीगंज/बहेड़ी/भोजीपुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर कस्बा व देहात क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। कान्हा के जन्म लेते ही जयघोष गूंजते रहे। मंदिर में जुटे भक्त भजन-कीर्तन में करते रहे। चारों ओर उल्लास छा गया।
अलीगंज कस्बा के ठाकुरद्वारा मंदिर में कार्यक्रम के आयोजक राजेश गुप्ता व मनोज गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक कस्बा में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्माष्टमी मेला ग्राउंड में दोपहर में मेला और शाम से जागरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर गोपाल गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, सुधांशु पाराशरी, सुमित पाराशरी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा की झांकियां सजाकर की पूजा-अर्चना
बहेड़ी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बे व देहात में सोमवार को झांकियां सजाई गईं। मंदिरों की सजावट कान्हा की मूर्तियां स्थापित की गई और देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चला। कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इसमें एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी भी पहुंचे। संवाद
-------

महिला ने गाय मंगल गीतसिरौली। कस्बे सहित इलाकाई गांव शिबपुरी, अंजनी स्थानों पर जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। भगवान राधा-कृष्ण की सुंदर झाकियां दर्शकों में आकर्षण का केंद्र रही। श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर सभी मंदिरों में मंगल गीत गाए गए। संवाद
---
कृष्ण बने बच्चों को देख लोग हुए मंत्रमुग्ध
हाफिजगंज/भंडसर। कस्बा हाफिजगंज क्षेत्र में भक्ति भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। घरों में लोगों ने अपने बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया। नन्हे कान्हाओं ने माखन व बांसुरी बजा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इधर, भंडसर। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया, साबिर खेड़ा आदि स्थानों पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया।
मेला का आरंभ, दंगल मंगलवार को
हाफिजगंज। हाफिजगंज में सोमवार से सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को मेले में विशाल झांकी के साथ दंगल का भी आयोजन होगा। मंगलवार को राधा कृष्ण स्वरूप सुंदर झांकियां व यात्रा निकाली जाएंगी। यह जानकारी मेला अध्यक्ष दीपराज गंगवार ने दी।

---मंदिरों में हुए विशेष आयोजन

आंवला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर और बाजार में रौनक छाई रही। कई मंदिरों पर भजन व कीर्तन के आयोजन भी हुए। इस दौरान नगर की सिद्धस्थली पुरैना धाम, राधाकृष्ण मंदिर बडीबाजार सहित तमाम मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं, मोहल्ला गौसिया चौक में पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना के आवास के बाहर अनेकों सुंदर झांकियां बनाईं। संवाद
000
मेले का सांसद ने फीता काटकर किया शुभारंभ

क्योलड़िया। कस्बे में लगने वाले दस दिवसीय विशाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का सोमवार को सांसद छत्रपाल गंगवार, क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार व शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेला आयोजक रविंद्र कुमार गंगवार ने सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार, मेला अध्यक्ष शिशुपाल, डॉ. प्रेम सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद

----------राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चे
बिशारतगंज। श्री कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व कस्बा सहित क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाया गया। मंदिरों में बेहतर ढंग से सजावट की गई। देवताओं की प्रतिमा को सजाया गया। भव्य रोशनी की गई। व्रत रखने वाले भक्तों ने देर रात पूजन अर्चना के बाद व्रत खोला। राधा-कृष्ण स्परूप में बच्चे दिखाई दिए।

-----
रैली निकालकर मटकियां फोड़ीं

फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर गांव के नई कॉलोनीवासियों ने कस्बे के पशु अस्पताल के पास से झांकियों को निकालकर कई स्थानों से होते हुए झांकियों को ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे में भ्रमण कराया। इस दौरान जगह-जगह रास्तों में ऊंची रस्सियों से मटकियां बंधी हुई थीं, जिनको गोविंदा बने युवकों ने फोड़ा। झांकियां मुख्य रूप से पं. मुनीश शर्मा के संरक्षण में निकाली गईं। इसमें प्रमोद मिश्रा, विवेक मिश्रा, आकाश, मोनू, सोनू, विशाल, सूरज, रवि आदि ने सहयोग किया। संवाद
-----

कान्हा के जन्म होते गूंजे बधाई संदेशमीरगंज/शाही/सिरौली। मीरगंज व देहात क्षेत्रों के कई मंदिरों में कान्हा का जन्म दिवस मनाया गया। रात्रि के 12 बजते ही शंख, घंटा की धुन के बीच जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंजने लगे। कुछ जगहों पर जागरण भी कराया गया। इधर, शाही में कई स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण के भजन-कीर्तन का रसपान किया गया। इधर, सिरौली के कस्बाई क्षेत्रों के अलावा शिबपुरी, अंजनी, साहपुर आदि गांवों में जश्न मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। संवाद

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed