फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arvind Singh will be BJP candidate for Dadraul Assembly by-election in Shahjahanpur

ददरौल उपचुनाव: भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे अरविंद सिंह को दिया टिकट, जानिए प्रत्याशी का प्रोफाइल

Tue, 16 Apr 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 01:10 PM IST
सार

शाहजहांपुर में लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे अरविंद सिंह को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
Arvind Singh will be BJP candidate for Dadraul Assembly by-election in Shahjahanpur
भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अरविंद सिंह दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के बड़े बेटे हैं। इस वर्ष पांच जनवरी को ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। लोकसभा के साथ ही ददरौल में भी उपचुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


सपा ने पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा और बसपा ने सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा टिकट की घोषणा में देरी के कारण कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था। भाजपा ने नामांकन शुरू होने के दो दिन पहले मंगलवार को अपने पत्ते खोले हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024: कितने अमीर हैं शिवपाल यादव के बेटे आदित्य? नामांकन में दिया संपत्ति का ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की ओर से मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। तब ही माना जा रहा था कि वह अरविंद सिंह को चुनाव लड़ने का संकेत कर गए थे। अरविंद सिंह के नाम की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है।

भाजपा प्रत्याशी का प्रोफाइल
ददरौल के ग्राम ढकिया परवेजपुर निवासी अरविंद ने एमकॉम तक शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई भी की है। अरविंद सिंह ने अपने पिता की तरह छात्र राजनीति से शुरुआत की थी। अरविंद 2003 में एसएस डिग्री कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। हालांकि वह भाजपा में किसी पद पर नहीं रहे लेकिन अपने पिता की राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed