फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election News: How rich is Shivpal Singh Yadav son Aditya Yadav

लोकसभा चुनाव 2024: कितने अमीर हैं शिवपाल यादव के बेटे आदित्य? नामांकन में दिया संपत्ति का ब्योरा

Tue, 16 Apr 2024 11:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव पहली बार बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election News: How rich is Shivpal Singh Yadav son Aditya Yadav
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव का आपराधिक इतिहास नहीं है। वह अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं। राजनीति के साथ व्यापार से जुड़े हैं। उनके पास 13.6 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। पत्नी राजलक्ष्मी यादव हैं उनके पास दस लाख के गहने हैं। आदित्य ने सोमवार को नामांकन कराया। नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया। 

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की चल व अचल संपत्ति 13,21,31,269 रुपये है। उनकी पत्नी राज लक्ष्मी यादव ने खुद को कंसलटेंसी कारोबारी बताया है। उनके पास 38,83,262 रुपये की संपत्ति है। आदित्य की पिछले वित्तीय वर्ष में आय 19,54,880 रुपये थी। पत्नी ने 7,15,450 रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन


Bareilly: न्यायिक अधिकारी की गाड़ी रोकना पड़ा भारी, इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के पास न कार है न स्कूटी। दंपती के हाथ में 4,69,685 रुपये नकद हैं। इसमें पत्नी के 1,65,425 रुपये जुड़े हैं। आदित्य के पास ज्वेलरी 3,85,630 रुपये, एक पिस्टल 2,68,000 रुपये की है। पत्नी के पास ज्वेलरी 10,88,640 रुपये की है। 78,400 रुपये का मोबाइल है। दंपती के पास कोई भी वाहन नहीं है। 

विरासत में मिली राजनीति 
आदित्य यादव (उम्र 35 साल) के लिए राजनीति कोई नया काम नहीं है। चचेरे भाई अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई करने के बाद आदित्य वहीं से मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।

पहली बार लड़ रहे लोकसभा चुनाव 
आदित्य यादव ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सपा उम्मीदवार की हैसियत से नामांकन दाखिल किया। वह पहली बार लोकसभा सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। अब तक सहकारिता क्षेत्र की राजनीति करते रहे हैं।  

इटावा और लखनऊ में अब तक सहकारिता की राजनीति में सक्रिय रहे 35 वर्षीय आदित्य यादव दोपहर दो बजे काफिले के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके चाचा और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और गुन्नौर क्षेत्र से सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव साथ थे। दोनों प्रस्तावक भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed