फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrangements derailed, Aadhaar updates happening at select centers

Bareilly News: व्यवस्था हुई बेपटरी, गिने-चुने केंद्रों पर हो रहे आधार अपडेट

Sat, 11 Jan 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Arrangements derailed, Aadhaar updates happening at select centers
नवाबगंज फोटो 2 नवाबगंज में बैंक के बाहर लगी लोगो की भारी भीड़
नवाबगंज। नगर में आधार अपडेट कराने के लिए व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी हो गई। गिने-चुने केंद्रों पर ही आधार अपडेट हो रहे हैं। टोकन लेने के लिए लोग अब रात-रात भर जाग रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी इनकी समस्याओं का हल नहीं निकाल पा रहे हैं। एक माह पहले डीएम ने कुछ केंद्र तय किए थे, लेकिन अब केवल दो बैंकों में ही अपडेट का कार्य किया जा रहा है। इस मामले में एसडीएम ने लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में आधी रात कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चे, महिलाएं और पुरुष बाइपास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर पहुंच रहे हैंं। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए व पहले टोकन लेने की जुगत में धीरे-धीरे यह लाइन पटेल चौराहा तक जा पहुंची। शुक्रवार सुबह दस बजे तक लाइन में लगे सैकड़ों ग्रामीण बैंक कर्मी के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी कर्मी उन्हें टोकन देने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल को तो स्थल पर भेज दिया, लेकिन साढ़े दस बजे तक टोकन देने वाला कोई नजर नहीं आया। बैंक की शाखा के गेट पर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिसमें नौ जनवरी तक आधार कार्ड अपडेट बुक होने की सूचना लिखी थी और 10 जनवरी को टोकन मिलने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

राशन सहित कई काम रुके
ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड बनवाए थे, अब इन कार्डों में ई-केवाईसी कराई जा रही है, जिसके चलते उन्हें आधार कार्ड अपडेट कराना पड़ रहा है। आधार कार्ड अपडेट न होने से उनके बच्चों का राशन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही स्कूल में भी आधार कार्ड मांगा जा रहा है। अपने बच्चों को लेकर आधी रात में आना उनके सामने मजबूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला मेरे संज्ञान में है। आधार कार्ड संशोधन कार्य सीएससी पर भी शुरू हो गया है। जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाएगा । --अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम नवाबगंज
फोटाे 2 नवाबगंज में बैंक के बाहर लगी लोगो की लाइन

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed