फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   arms stockpile in the family of Tajuddin who accused in firing case

Bareilly News: फरीदपुर गोलीकांड के आरोपी ताजुद्दीन के परिवार में असलहों का जखीरा, निरस्त होंगे लाइसेंस

Thu, 04 May 2023 03:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 May 2023 03:54 PM IST
सार

गोलीकांड के आरोपी ताजुद्दीन और मुकदमे में नामजद उसके भाई असलहे रखने के शौकीन हैं। अवैध असलहों का जिक्र छोड़ भी दें तो लगभग सभी के पास लाइसेंसी असलहे हैं।

विज्ञापन
arms stockpile in the family of Tajuddin who accused in firing case
गोलीकांड का आरोपी ताजुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर के ऊंचा मोहल्ले में गोलीकांड के मुख्य आरोपी ताजुद्दीन के कुनबे में असलहों का जखीरा है। संयुक्त परिवार में छह लाइसेंसी असलहे होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से दबंगों ने अधिकांश को चुनाव के बावजूद जमा नहीं किया था। अब पुलिस की रिपोर्ट पर प्रशासन लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


गोलीकांड के आरोपी ताजुद्दीन और मुकदमे में नामजद उसके भाई असलहे रखने के शौकीन हैं। अवैध असलहों का जिक्र छोड़ भी दें तो लगभग सभी के पास लाइसेंसी असलहे हैं। मोहल्ले में अपना दबदबा कायम रखने के लिए भी आरोपियों ने असलहों के लाइसेंस बनवाए थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पांच लाइसेंसी असलहे हैं, जिसमें पिस्टल, रिवॉल्वर व बंदूक शामिल हैं। हालांकि, हकीमुद्दीन ने परिवार के पास छह लाइसेंसी हथियार होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


आमतौर पर चुनाव में प्रशासन के निर्देश पर पुलिसकर्मी शस्त्र लाइसेंसधारकों को उनके असलहे जमा कराने के लिए टोकते हैं। लोग अपने असलहे थाने या आसपास की शस्त्र की दुकान में जमा कराकर उसका साक्ष्य पुलिस प्रशासन को सौंपते हैं। शस्त्र जमा न करने पर लोगों को कारण समेत लिखित आवेदन देकर सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजद्दीन की पत्नी लड़ रही चुनाव 

ताजुद्दीन की पत्नी चुनाव लड़ रही थीं तो उसके परिजनों के लाइसेंसी असलहे जमा कराना और भी जरूरी था पर ऐसा नहीं किया गया। एफआईआर के मुताबिक लगभग सभी आरोपी लाइसेंसी व अवैध असलहे लिए हुए थे। वारदात के बाद अब पुलिस को कार्रवाई की याद आई है। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि आरोपियों ने अपने असलहे जमा नहीं किए थे। सभी आरोपियों के असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

जानलेवा हमला और बलवे में 20 के खिलाफ रिपोर्ट

मोहल्ला ऊंचा वार्ड सात में सभासद के चुनाव में वोट मांगने को लेकर मंगलवार रात दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए थे। सभासद प्रत्याशी फरहत नाज के पति ताजुद्दीन और उसके भाइयों ने प्रत्याशी सबली के पति एवं समर्थकों पर गोलियां चला दीं। तीन लोग छर्रे लगने से और बाकी तीन लाठी-डंडों की मारपीट से घायल हो गए थे।

सबली के भतीजे सईद उर्फ राजू ने ताजुद्दीन, हकीमुद्दीन, विकारउद्दीन, जकीउद्दीन, इमामउद्दीन, बिलाल शेख अजहरी, अजहरुद्दीन उर्फ आशु, मोहम्मद उमर, मोहम्मद कमर, अदनान जकी समेत दस अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जानलेवा हमला एवं बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में दबिश

गोलीकांड प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हकीमुद्दीन को मंगलवार रात घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले थे। बाकी आरोपियों के न मिलने पर पुलिस ने दबाव बनाने के लिए परिवार की तीन महिलाओं को थाने में बैठा लिया था। 

इसका असर ये हुआ कि दो और आरोपी जकीरुद्दीन और बिलाल शेख अजहरी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजा हैं। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। घटना के बाद वहां सन्नाटा पसरा है। आरोपियों के घर पर ताले पड़े हैं। 

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। शस्त्र निरस्तीकरण के लिए भी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed