फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arms licenses of Rajeev Rana and Aditya will be canceled

Bareilly News: राजीव राना और आदित्य के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

Wed, 03 Jul 2024 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Arms licenses of Rajeev Rana and Aditya will be canceled
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपियों समेत अन्य लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। इज्जतनगर पुलिस आरोपियों के असलहों का रिकाॅर्ड जुटा रही है।
विज्ञापन

22 जून की सुबह आदित्य उपाध्याय ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग की थी। वहीं, राजीव राना के पास भी लाइसेंसी राइफल बताई जा रही है। साथ ही घटना में जिन कार मालिकों, होटल मालिक चांद मियां आदि का नाम आ रहा है, उनके पास भी शस्त्र लाइसेंस हो सकते हैं। पुलिस इन सभी के लाइसेंस की स्थिति पता लगा रही है। इनमें से कई लोग दूसरे थाना क्षेत्रों में रहते हैं। वहां से भी इज्जतनगर पुलिस समन्वय कर जानकारी हासिल कर रही है। इज्जतनगर थाने से संयुक्त रिपोर्ट तैयार करके एसएसपी के जरिये डीएम को भेजी जाएगी। डीएम की ओर से आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

फायरिंग मामले में कुछ नेता भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इनमें से कुछ की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। ऐसे में इन नेताओं को अपनी, परिजनों व करीबियों की संपत्तियों के ध्वस्तीकरण व जब्तीकरण का डर सता रहा है। खुद को बचाने के लिए ऐसे नेता लखनऊ में अपने आकाओं की शरण में पहुंच गए हैं। एक नेता ने अपने सजातीय बड़े नेता की परिक्रमा शुरू कर दी है। हालांकि, इससे उन्हें कितना फायदा होगा, ये वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed