फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ARM Dharnendra Choubey of Badaun depot suspended

Bareilly News: बदायूं डिपो के एआरएम धरणेंंद्र चौबे निलंबित

Thu, 30 May 2024 05:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
ARM Dharnendra Choubey of Badaun depot suspended
बरेली। दायित्वों के प्रति लापरवाही, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम और बसों के संचालन के अनुरूप प्रतिफल में गिरावट समेत अन्य गंभीर आरोपों में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरबर ने बदायूं डिपो के एआरएम धरणेंंद्र चौबे को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान वह परिवहन मुख्यालय में प्रधान प्रबंधक संचालन अशोक कुमार के कार्यालय में संबद्ध रहेंगे। बदायूं डिपो के एआरएम का प्रभार राजेश पाठक को दिया गया है।
विज्ञापन

धरणेंंद्र कुमार चौबे के कार्यकाल में बदायूं डिपो में बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का ग्राफ बढ़ गया था। इसके अलावा बसों में बेटिकट यात्रा के मामलों में भी इजाफा हुआ। पिछले दिनों नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक में भी उनकी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज दीपक चौधरी ने बताया कि एआरएम बदायूं के निलंबन का आदेश मिल गया है। राजेश पाठक को बदायूं डिपो के एआरएम का प्रभार दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed