फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Area will be developed with Rs 24 crores, action plans not ready

Bareilly News: 24 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, कार्य योजनाएं नहीं हुईं तैयार

Sat, 22 Feb 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Area will be developed with Rs 24 crores, action plans not ready
रामनगर। शनिवार को ब्लॉक रामनगर में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। हालांकि इस दौरान कार्य योजनाएं नहीं तैयार कराई जा सकीं। बैठक में पशु चिकित्सा व जल निगम अधिकारी नहीं पहुंचे तो कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। कार्य योजना की बैठक में मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें पशु विभाग व जल निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे, जिसको लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद क्षेत्र के विकास के लिए 23.87 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

मंत्री ने बीडीओ ओम प्रकाश को फटकार लगाते हुए कहा कि एजेंडे में औपचारिकता निभाकर किसी भी जिला स्तरीय अधिकारियों को नहीं बुलाया गया। मंत्री ने क्षेत्र पंचायत की बैठक को मजाक न बनाकर गंभीरता से लेने को कहा। मंत्री ने ग्राम प्रधानों को भी निर्देश दिए कि जल निगम अधिकारियों ने गांव की सड़क उखाड़ कर पाइप लाइन डाल दिए और कार्य भी पूरा नहीं किया, जब तक कार्य एवं सड़क को ठीक न कर दें, तब तक जल निगम को प्रमाण पत्र नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विजेता, विष्णु दत्त शर्मा, मित्रपाल सिंह, अजय पाल यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, छोटेलाल, राजवीर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed