{"_id":"6a8f27c7b2b4c4e0380eb0d6","slug":"archana-rajput-selected-for-the-all-india-civil-services-chess-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-953950-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता के लिए अर्चना राजपूत का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता के लिए अर्चना राजपूत का चयन
Wed, 26 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बरेली। राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 24 व 25 अगस्त को आयोजित प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अर्चना राजपूत ने चार कठिन दौर के मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित कराया। इससे पूर्व वह ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन बार करनाल (2020-21), गुड़गांव (2021-22) और पुणे (2022-23) में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी उन्होंने लगातार तीन बार चंडीगढ़ (2023-24), दिल्ली (2024-25) और गोवा (2025-26) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में उन्होंने गोवा में आयोजित नेशनल वूमेंस मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 55 प्लस आयु वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप और जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया था।
संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, जीआईसी बरेली के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद सहित पूरे शिक्षक समाज ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, जीआईसी बरेली के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद सहित पूरे शिक्षक समाज ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन