{"_id":"668b30eff3fe99fd5b0c2766","slug":"arbitrarythe-road-was-dug-in-the-rain-now-it-is-difficult-to-pass-bareilly-news-c-4-bly1015-434932-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मनमानी... बारिश में खोद दी सड़क, अब निकलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मनमानी... बारिश में खोद दी सड़क, अब निकलना हुआ दूभर
Mon, 08 Jul 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर में दस दिन पहले ठेकेदार ने दस मीटर सड़क खोदकर छोड़ दी। अब उसका कोई पता नहीं। बारिश में अब लोगों को वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से सड़क को ठीक करने की मांग की है।
वार्ड नंबर 16 संजयनगर में चार खंभा के पास 100 मीटर सड़क के निर्माण के लिए हाल में ही टेंडर हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वे सड़क बनवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। इसी बीच टेंडर हुआ तो दस दिन पहले ही ठेकेदार मजदूर लेकर आ गया। बरसात के मद्देनजर क्षेत्रवासियों ने आपत्ति भी दर्ज कराई, पर ठेकेदार ने एक न सुनी। दस मीटर तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया। इसके बाद बारिश होने लगी और ठेकेदार लापता हो गया। अब वहां से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
गुणवत्ता पर उठे सवाल
क्षेत्रवासियों के मुताबिक ठेकेदार ने नालियों के निर्माण में जो कच्ची व पीली ईंटें लगाई हैं। शिकायत पर ठेकेदार ने कहा कि इस बार ईंटें खराब आई हैं, अगली बार ठीक आएंगी।
विज्ञापन
-- -
मोहल्ले में नहीं आ रहे सब्जियों के ठेले
सड़क की खोदाई कर छोड़ दिया है। इस वजह से सब्जी के ठेले घर के सामने नहीं आते हैं। हम महिलाओं को खाना बनाने के लिए सब्जियों तक की दिक्कत हो गई है। - लक्ष्मी सिंह
हमारे मना करने के बाद भी ठेकेदार नहीं माना और खोदाई करवा दी। नाली निर्माण में कच्ची ईंटें लगाई जा रही हैं। शिकायत पर ठेकेदार ने कहा कि अगली बार अच्छी ईंटें आएंगी। - राजपाल सिंह
बुजुर्ग हूं। मेरे घर के सामने ही खोदाई की है। पहले सड़क नहीं बनी थी, पर निकलना आसान था। अब तो निकलने में ही डर लगता है कि कहीं गिरकर चोटिल न हो जाएं। - ओम कुमारी
-- -
सड़क की खोदाई कब हुई और ईंटें कौन सी लगाई गई हैं? इसकी जांच कराई जाएगी। लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो, यही हमारी प्राथमिकता है। इसको हम पूरा करेंगे। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त