{"_id":"5d6e9e468ebc3e93c52ee612","slug":"aprajita-in-pilibhit-bareilly-news-bly3747167142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं स्वस्थ रहकर ही बन सकती हैं अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं स्वस्थ रहकर ही बन सकती हैं अपराजिता
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलयन स्माइल्स अभियान के तहत लगा हेल्थ कैंप
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलयन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को दियोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 108 मरीजों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉक्टरों ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपम जायसवाल ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहकर ही अपराजिता बन सकती हैं।
शिविर का उद्घाटन चिकित्साधिकारी अनुपम जायसवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं पर परिवार और समाज की दोहरी जिम्मेदारी होती है। अक्सर वे अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाती हैं। अपने स्वास्थ्य पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं, इसका नतीजा यह होता है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में अक्षम हो जाती हैं। परिवार की भलाई के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।
शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। पहले काउंटर पर कर्मचारी अश्विनी शर्मा मरीजों का पंजीकरण कर रहे थे। दूसरे काउंटर पर चिकित्साधिकारी अनुपम जायसवाल मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं लिख रहे थे। तीसरे काउंटर पर कर्मचारी नन्हेलाल मरीजों को दवा बांट रहे थे। शिविर सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चला। शिविर में मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी। करीब 108 मरीजों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। इस दौरान सबसे ज्यादा रोगी वायरल, पेट संबंधी बीमारियों के सामने आए।