फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in pilibhit

‘अपराजिता बनकर करें मिसाल कायम’

Thu, 25 Jul 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
aprajita in pilibhit
‘अपराजिता बनकर करें मिसाल कायम’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी

विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बुधवार को संजय गांधी नर्सिंग कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी हुई। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। चंद्रयान मिशन की डायरेक्टर भी दो महिलाएं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का संभल कर प्रयोग करने की नसीहत दी और अपराजिता बनकर समाज में मिसाल कायम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। महिला अपराधों में कमी आई है। महिलाएं अब पुरुषों से किसी भी मामले में कमतर नहीं हैं। देश की रक्षा में भी महिलाओं की भागीदारी है। दूरदृष्टि, पक्का इरादा, परिश्रम और समय का सदुपयोग करें तो सफलता निश्चित मिलेगी। आत्मविश्वास पैदा होगा।
विज्ञापन

सीओ कमल सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा बढ़ा है, लेकिन घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई है। हिंसा के मामले धीरे-धीरे पनपते हैं। समय रहते इनकी सूचना दी जाए तो घरेलू हिंसा को रोका जा सकता है। महिला संबंधी अपराध होने पर इसकी सूचना समय रहते दे। कई मामलों में काउंसलिंग का भी प्रावधान है। कॉलेज प्रबंधक ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम को लेकर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed