फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in pilibhit

स्वस्थ रहेंगी तभी अपराजिता बन सकेंगी महिलाएं

Sun, 07 Jul 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
aprajita in pilibhit
स्वस्थ रहेंगी तभी अपराजिता बन सकेंगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन

खांडेपुर पीएचसी की टीम ने 54 लोगों का परीक्षण कर दीं मुफ्त दवाएं

बीसलपुर (पीलीभीत)। महिलाओं को स्वस्थ, स्वावलंबी और सशक्त बनाकर समाज के विकास में उनकी गौरवमयी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चल रहे अमर उजाला के महाभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का कारवां अब शहरों और कस्बों से निकलकर गांवों की पगडंडियों से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 54 लोगों को परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।
शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रेमा देवी गंगवार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को तभी पूरा कर पाएंगी, जब वे स्वस्थ होंगी। घर-परिवार के कामों में व्यस्तता के चलते महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में अमर उजाला उन्हें उनके घर के नजदीक ही विभिन्न रोगों की जांच और इलाज की मुफ्त सहूलियत उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। पहले काउंटर पर स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी प्यारेलाल गंगवार मरीजों का पंजीकरण कर रहा था। दूसरे काउंटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी शरीफ अहमद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे और उन्हें दवाएं लिख रहे थे। तीसरे काउंटर पर गोवर्धन लाल मरीजों को मुफ्त दवा बांट रहे थे। शिविर सुबह 10 बजे से दिन में दो बजे तक चला। शिविर में विभिन्न गांवों से आए 54 मरीजों को लाभांवित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शरीफ अहमद ने लोगों को मौसम में बदलाव के इस दौर में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। कहा, इस समय जुकाम, बुखार, फंगल इंफेक्शन आदि का ज्यादा जोर है। लिहाजा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। साबुन से हाथ धोने के बाद ही खाना खाएं। बासी खाना न खाएं। पानी उबाल कर पियें। रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं। संचालन पूर्व प्रधान शरदपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed