फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in bareilly

लेखनी के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

Sat, 31 Aug 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
aprajita in bareilly
लेखनी के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश - फोटो : अमर उजाला, बरेली

आर्य पुत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला के अभियान, ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत शुक्रवार को जल संरक्षण अभियान को लेकर आर्य पुत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए जल के दोहन को रोकना और उसका संरक्षण करना अति आवश्यक है। उसके बाद शुरू हुई निबंध प्रतियोगिता में कक्षा दस की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी लेखनी के माध्यम से जल संरक्षण की महत्ता बताई। अपने विस्तृत लेख में छात्राओं ने लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने अपने लेख में बताया कि नगरीकरण और औद्योगिकीकरण की तीव्र गति से बढ़ता प्रदूषण और जनसंख्या वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता भविष्य में एक बड़ी चुनौती होगी। इसका उपाय सिर्फ जल संरक्षण है, जिस पर अभी से ही काम करना होगा। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिता नीतू यादव और दीपिका सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों ने लिखा सबसे अच्छा निबंध

जल संरक्षण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा दस की पूजा सैनी प्रथम, सिद्धि सक्सेना द्वितीय और दिव्या सिंह तृतीय रहीं। इन्हें अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा सुजाता और सोनिया रत्नाकर को सांत्वना प्रमाणपत्र दिए गए। इन छात्राओं ने अपने निबंध में न सिर्फ कहावत और लोकोक्तियों का प्रयोग किया, बल्कि पानी की बूंदों का चित्र बनाकर उसे सुंदर तरीके से सजाया भी था। पुरस्कार कॉलेज की प्रधानाचार्य दीप्ति ने प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed