{"_id":"5d5daa8d8ebc3e6c4a48e00e","slug":"aprajita-in-bareilly-bareilly-news-bly3731150188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के रंग भरक र अपराजिता बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के रंग भरक र अपराजिता बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला अपराजिता मुहिम के तहत सीबीगंज स्थित कंपीटेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला ‘100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत बुधवार को सीबीगंज के कंपीटेंट पब्लिक स्कूल में ‘21वीं सदी में मिशन ममता और महिला सशक्तिकरण’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने बेबाकी से अपने विचारों को ड्राइंग शीट पर उकेरा और 21वीं सदी में भी गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को उत्पीड़न से मुक्त होने के लिए खुलकर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान छात्राएं भ्रूण हत्या, स्वच्छता, परिवार नियोजन समेत मां की ममता को बेहद सार्थक तरीके से उकेरने में सफल रहीं।
अमर उजाला अपराजिता मुहिम में इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ग्लोरी और इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी प्लस का सहयोग रहा। क्लब पदाधिकारी डॉ. नीलू मिश्रा, रजनी और मुक्ता ने छात्राओं को समाज में हो रहे महिलाओं के उत्पीड़न के साथ ही उनका डटकर मुकाबला करने वाली महिलाओं की सफलता की प्रेरणादायी बातें बताईं। कहा, जब तक महिलाएं खुद अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी उन्हें उनका वाजिब हक नहीं मिलेगा। क्योंकि पुरुष प्रधान समाज पर पुरातनपंथी सोच हावी हो चुकी है, जिसका विरोध करना लाजिमी है। इस दौरान छात्राओं को डायल 100, 1098 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरोें की जानकारी दी गई। मिशन ममता, फन फ्री इंडिया के तहत क्लब ने गर्ल चाइल्ड को गोद लेने वाले पांच पेरेंट्स को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक आरए शर्मा, प्रधानाचार्या सीमा सक्सेना ने पढ़ लिखकर समाज के विकास में बेहतर योगदान देेने का सुझाव छात्र-छात्राओं को दिया।