फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   application against akhilesh yadav

अखिलेश यादव के खिलाफ इस्तगासा दायर किया

Wed, 10 Nov 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
application against akhilesh yadav
बरेली। सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने संबंधी बयान को मानहानिकारक बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ एसीजेएम की अदालत में इस्तगासा दायर किया गया है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता की ओर से दाखिल किए गए इस परिवाद में कहा गया है कि वह एक राष्ट्रभक्त नागरिक हैं और भारतीय आजादी में भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर का भाव रखते हैं। अर्जी में कहा गया है कि मोहम्मद अली जिन्ना कांग्रेस में रहते हुए भी कभी राष्ट्रीय आंदोलन के सक्रिय किरदार नहीं रहे। 1913 में वह कांग्रेस छोड़कर मुस्लिम लीग में शामिल हो गए। समय गुजरने के साथ जिन्ना ने अलग पाकिस्तान की मांग कर दी थी। वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना वाला बयान मानहानिकारक है, जो राष्ट्रीयता का अपमान है। इस बयान से विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच सौहार्द में विघ्न पड़ सकता है। यह बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए गया है। इस बयान से परिवादी और अन्य राष्ट्रभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed