फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Answers were printed on the physics question paper in Rohilkhand University

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र पर ही छाप दिया उत्तर, परीक्षा के पहले दिन ही बड़ी लापरवाही

Wed, 10 Dec 2025 09:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 09:49 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक विषयों की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी लापरवाही सामने आई। बीएससी तीसरे सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थ्योरी एंड मॉडर्न ऑप्टिक्स के प्रश्नपत्र पर एक सवाल पर उत्तर भी छपा हुआ था। जिसे देखकर परीक्षार्थी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Answers were printed on the physics question paper in Rohilkhand University
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के पहले दिन ही बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीएससी तीसरे सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थ्योरी एंड मॉडर्न ऑप्टिक्स के प्रश्नपत्र पर ही एक सवाल का उत्तर छाप दिया गया। प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थी भी हैरत में पड़ गए। विश्वविद्यालय ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


बीएससी तीसरे सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थ्योरी एंड मॉडर्न ऑप्टिक्स की परीक्षा बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक की पाली में हुई। परीक्षा कक्ष में पहुंचे परीक्षार्थियों ने जब प्रश्नपत्र देखा तो लघु उत्तरीय प्रश्न (खंड-अ) के प्रश्न संख्या-एक (एफ) का जवाब प्रश्नपत्र पर ही छपा मिला।
विज्ञापन


कई परीक्षार्थियों ने इस बारे में कक्ष निरीक्षक, केंद्र प्रभारी सहित अन्य को जानकारी दी। विश्वविद्यालय को सूचना देने के बाद परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कह दिया गया। परीक्षा छूटने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र के फोटो व पीडीएफ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षार्थियों ने बताया गंभीर चूक 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड से नवाजे गए विश्वविद्यालय की इस लापरवाही से सवाल उठ रहे हैं। परीक्षार्थियों ने इसे गंभीर चूक बताया। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थी एक-दूसरे से प्रश्नपत्र रद्द होने या प्रश्न के दो अंक सभी विद्यार्थियों को मिलने को लेकर चर्चा करते दिखे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जांच कराने की बात कही।

प्रश्नपत्र सुधार समिति की गलती आ रही सामने
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सभी प्रश्नपत्रों के लिए संबंधित विषयों के तीन शिक्षकों को प्रश्न पत्र सुधार समिति का सदस्य बनाया जाता है। यह तीन सदस्यीय समिति प्रश्नपत्र की जांच करती है। प्रश्नपत्र पर ही हल छपने को लेकर प्रथमदृष्टया इस समिति को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि, प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद प्रिंट होकर परीक्षार्थियों तक पहुंचने से पहले किसी ने इसकी सही से जांच क्यों नहीं की? यह भी बड़ा सवाल है।

पहले दिन 4917 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के पहले दिन बुधवार को बीए, बीएससी व बीकॉम के अलग-अलग नौ विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय पाली में 11:30 से 1:30 बजे और तृतीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा कराई गई। पहले दिन 4917 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 1957 छात्र और 2960 छात्राएं उपस्थित रहे। पहले दिन कुल 111 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

बरेली कॉलेज में पकड़े गए दो नकलची
बरेली कॉलेज में बुधवार को दो नकलची नकल पर्चियों के साथ पकड़े गए। 11.30 बजे की पाली में बीबीए का छात्र व बीएससी की छात्रा परीक्षा कक्ष में पर्ची लेकर पहुंची। चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे ने बताया कि छात्र बेल्ट में नकल पर्ची छिपाकर लाया था, जिसे करीब 12:15 बजे पकड़ लिया गया। इसी तरह छात्रा को 11:45 पर पर्चियों के साथ पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed