फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another report on Maulana Tauqeer, his brother-in-law and henchmen

Bareilly News: मौलाना तौकीर, उसके बहनोई और गुर्गों पर एक और रिपोर्ट

Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Another report on Maulana Tauqeer, his brother-in-law and henchmen
बरेली। बवाल में जेल जाने के बाद मौलाना तौकीर रजा खां और उसके करीबियों के कारनामे सामने आने लगे हैं। अब मौलाना के बहनोई समेत दस गुर्गों पर जमीन कब्जाने व छेड़खानी जैसे आरोप लगाए हैं। मौलाना पर उनके संरक्षण का आरोप है। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम समुदाय की युवती ने मौलाना तौकीर के बहनोई मोहसिन रजा और गुर्गों पर शनिवार को नया मामला दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि उसके वृद्ध पिता बीमार रहते हैं। इसका फायदा उठाकर मौलाना तौकीर रजा, उसका बहनोई मोहसिन रजा साजिश कर उसके पांच चाचा के संग मिलकर पिता की जमीन हथियाने के लिए धमकाते हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच दिसंबर को मोहसिन रजा, रजा खान, इकराम बेग और विक्की ने घर में घुसकर उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसकी मां से छेड़खानी भी की। इनके उत्पीड़न से तंग आकर 11 दिसंबर को उसके पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। ये लोग सात साल से उत्पीड़न कर रहे हैं, लेकिन मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार व संरक्षण होने की वजह से उन पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौलाना तौकीर जेल में है। उसके बहनोई मोहसिन और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed