{"_id":"66a6123499b9a5503f0c9144","slug":"another-it-park-will-be-built-in-bareilly-division-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली मंडल में बनेगा एक और आईटी पार्क, पीलीभीत में तलाशी जा रही संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली मंडल में बनेगा एक और आईटी पार्क, पीलीभीत में तलाशी जा रही संभावना
Sun, 28 Jul 2024 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:11 PM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने कहा कि सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी पर ही भविष्य निर्भर है। इस ओर अब ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भविष्य साइबर स्पेस का है और आने वाले दिनों में रोजगार भी इसी क्षेत्र में मिलेंगे। लिहाजा, मंडल में एक और आईटी पार्क बसाने के लिए पीलीभीत में संभावना तलाश रहे हैं। बरेली के सीबीगंज में आईटी पार्क बसाने के दौरान आवेदन ज्यादा मिले तो नए पार्क के स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
यह जानकारी शनिवार को अमर उजाला बरेली उदय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे वाणिज्य और उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने साझा की। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी पर ही भविष्य निर्भर है। इस ओर अब ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम के बाद वह जनप्रतिनिधियों के साथ सीबीगंज में निर्माणाधीन आईटी पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया कि पूछताछ में इंजीनियरों ने जानकारी दी कि 35 फीसदी कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
इसी वर्ष मार्च में निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण कार्य पूरा करने की समयावधि जुलाई 2025 है। अगले 11 माह में काम पूरा हो जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि निर्माण पूरा होते ही कंपनियों को स्थान आवंटित होगा। ज्यादा आवेदन होने पर लॉटरी विधि अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल महानगरों का रुख कर रहे युवा
सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी के जानकार युवा महानगरों का रुख कर रहे हैं। बरेली में पार्क बसने के बाद करीब पांच हजार युवाओं का प्रवास थमेगा। इसी तरह पीलीभीत में भी एक और आईटी पार्क बसेगा तो वहां के भी युवाओं को लाभ मिलेगा।