{"_id":"640eed4601ca484d15028333","slug":"another-constable-arrested-for-helping-mafia-atiq-ahmed-brother-ashraf-in-bareilly-jail-2023-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने वाला एक और सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने वाला एक और सिपाही गिरफ्तार
Mon, 13 Mar 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:48 PM IST
सार
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ बरेली जिजा जेल में बंद है। जेल में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था। इस मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। एसआईटी ने एक और सिपाही को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरेली जेल में बंद है अशरफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से अवैध तरीके से उसके गुर्गों की मुलाकात करने के मामले में एसआईटी लगातार गिरफ्तारी कर रही है। अब एसआईटी ने पीलीभीत जेल के आरक्षी मनोज गौड़ को गिरफ्तारी की है। मनोज एक महीने पहले तक बरेली जिला जेल में तैनात था।
विज्ञापन
मनोज इससे पहले पकड़े गए बरेली जेल के आरक्षी शिवहरि अवस्थी के साथ मिलकर प्रयागराज से आने वाले गुर्गों की बिना पर्ची के अशरफ से जेल में अलग जगह ले जाकर मुलाकात करवाता था। सर्विलांस रिकॉर्ड में उसका नंबर मिलने के बाद कई और सबूत जुटाकर सोमवार को उसकी गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात मार्च को बरेली जिला जेल में तैनात सिपाही शिवहरि अवस्थी और जेल में सब्जी की सप्लाई करने वाले नन्हे उर्फ दयाराम को एसओजी और सर्विलांस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेल में अशरफ से मुलाकात करने वाले दो गुर्गों की गिरफ्तारी हुई।
उमेश पाल हत्याकांड: बरेली जेल में 10 फरवरी को भी अशरफ से मिले थे शूटर, फर्जी आईडी का किया था इस्तेमाल
सिपाही शिवहरि पर आरोप है कि वह जेल में बिना पर्ची के अशरफ की मुलाकात उसके गुर्गों से अलग करवाता था। उसके गुर्गों से रुपये लेकर अशरफ तक पहुंचाता था। वहीं नन्हे पर आरोप है कि वह खाने-पीने की चीजें अशरफ तक पहुंचाता था। अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।