{"_id":"65b089c3dfb5da185d049496","slug":"another-charging-station-will-be-built-in-swalenagar-bareilly-2024-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वालेनगर में बनेगा एक और चार्जिंग स्टेशन, स्मार्ट सिटी का जोनल ऑफिस भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वालेनगर में बनेगा एक और चार्जिंग स्टेशन, स्मार्ट सिटी का जोनल ऑफिस भी बनेगा
Wed, 24 Jan 2024 09:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:26 AM IST
सार
सिटी बस सर्विसेज के तहत अभी चार रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इनकी संख्या बढ़ाकर 100 की जानी है। इसके लिए स्वालेनगर में एक और चार्जिंग स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन
स्वालेनगर बस अड्डे पर खड़ीं ई बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के स्वालेनगर स्थित सिटी बस डिपो परिसर में 100 बसों की क्षमता वाले एक और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण होगा। साथ ही, स्मार्ट सिटी के जोनल ऑफिस का निर्माण भी कराया जाएगा। मंगलवार को सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की टीम ने सिटी बस डिपो पहुंचकर इसके लिए जमीन की पैमाइश की।
विज्ञापन
सिटी बस सर्विसेज के तहत अभी चार रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इनकी संख्या बढ़ाकर 100 की जानी है। दूसरी ओर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का ऑफिस भी नगर निगम में चल रहा है। इसे स्वालेनगर में शिफ्ट करने के साथ ही वहां ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
निर्माण का जिम्मा सीएंडडीएस को दिया गया है। सिटी बस सर्विसेज के सूत्रों ने बताया कि 25 नई ई-बसें जल्द मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर उनके संचालन के लिए रूट तय किए जा रहे हैं। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद नई ई-बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज को भी मिलेंगी 50 ई-बसें
रोडवेज भी अब ई-बसों की खरीद करेगा। नए वित्तीय वर्ष में रोडवेज को 50 ई-बसें मिलने की उम्मीद है। ऐसे में उनकी चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाए जा रहे हैं। रोडवेज के अधिकारियों ने भी अलग चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए रामगंगा इलाके में भूमि देखी भी गई है।
नगर निगम के एक्सईएन दिलीम कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वालेनगर स्थित सिटी बस डिपो परिसर में स्मार्ट सिटी का जोनल कार्यालय और 100 बसों की क्षमता का चार्जिंग स्टेशन बनना है। इसके निर्माण का जिम्मा सीएंडडीएस को दिया गया है। सीएंडडीएस के स्तर से भूमि चिह्ति कर ली गई है। जल्द निर्माण शुरू होगा।