फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another case filed against fake IAS officer Vipra Sharma for swindling lakhs of rupees in Bareilly

Bareilly News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे, फर्जी आईएएस विप्रा पर एक और रिपोर्ट

Sat, 06 Jun 2026 02:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

बरेली में फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक युवक से साढ़े छह लाख रुपये ठगे। पीड़ित सुनील यादव ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Another case filed against fake IAS officer Vipra Sharma for swindling lakhs of rupees in Bareilly
आरोपी विप्रा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के ग्रेटर ग्रीन पार्क की निवासी फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद काफी समय तक फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर टालमटोल करती रही। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कालीबाड़ी निवासी सुनील यादव ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि वर्ष 2023 में विप्रा शर्मा एक लड़के को टाइपिंग सिखाने आती थी। विप्रा ने खुद को एसडीएम बताकर कहा कि इस लड़के की सरकारी नौकरी लग गई है। बस थोड़ा कंप्यूटर सिखा दें, फिर इसे तैनाती दिलवा देंगे। सुनील यादव ने विप्रा की बातों में आकर अपने भाई सुधीर यादव, जसवीर यादव और उसके दोस्त अरुण की नौकरी लगवाने के लिए साढ़े छह लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद सभी के पते पर नियुक्ति पत्र आने लगे।
विज्ञापन


जैसे ही नियुक्ति की तिथि पास आती थी तो विप्रा नया नियुक्ति पत्र भेजकर आगे की तिथि बता देती थी। काफी समय बीतने पर जब विप्रा से रुपये लौटाने के लिए कहा तो बोली कि शिमला में ट्रेनिंग चल रही है। काफी मिन्नत करने पर ढाई लाख रुपये विप्रा ने उन्हें लौटा दिए। बकाया चार लाख रुपये मांगने पर वह बहाने बनाने लगी। अक्सर उनकी कॉल काट देती थी। अब उन्हें पता लगा है कि उसने उनके जैसे कई और लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी कर ली है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 मामले दर्ज, गैंगस्टर लगाने की तैयारी
सुनील यादव की हालिया रिपोर्ट के बाद बारादरी व अन्य थानों में कुल 29 रिपोर्ट विप्रा शर्मा और उसके गिरोह के खिलाफ दर्ज हो चुकी है। अब भी उसके खिलाफ कई शिकायतें कोर्ट में विचाराधीन हैं तो कई थाना स्तर पर जांच में लंबित हैं। चूंकि प्रशासनिक अधिकारियों के फोटो लगाकर भी विप्रा ने जनता को धोखा दिया तो डीएम ने भी एसएसपी से इस गिरोह के खिलाफ अधिकतम कार्रवाई करने के लिए कहा है। अब गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर व अन्य विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि विप्रा व उसकी दोनों बहनें जेल में हैं। इनके गिरोह के बाकी सदस्यों की भूमिका को लेकर विवेचना में स्थिति स्पष्ट होने के साथ उन पर भी कार्रवाई होगी। इन सभी की संपत्तियां भी चिह्नित की जा रही हैं। गैंगस्टर लगाने के साथ ही इनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed