फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ANM training and distributed in the hope stale food

प्रशिक्षण में आशा और एएनएम को बांट दिया बासी खाना

Tue, 09 Feb 2016 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
ANM training and distributed in the hope stale food
दिन भर की ट्रेनिंग में मशगूल होने के बाद आशा और एएनएम को सड़ा खाना बांटा जा रहा है। सोमवार को तीन ब्लाकाें से बासी और बदबूदार खाना बांटे जाने की सूचना आई है। बिथरी चैनपुर में आशा और एएनएम में हंगामा किया। दलेलनगर से लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में फोन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आशा और एएनएम को मोबाइल ट्रेनिंग दी जा रही है। हर ब्लाक में सुबह से लेकर शाम तक चार दिनों की ट्रेनिंग होगी। हर ब्लाक में 130 से अधिक आशा व एनएनएम को ट्रेनिंग में शामिल होना है। इनके खान पान की जिम्मेदारी मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक को दी गई है। सोमवार को ट्रेनिंग के बाद दोपहर के भोजन में जब खाने के पैकेट बांटे गए तो हंगामा शुरू हो गया। आशाआें और एएनएम ने बिना खाए ही खाना फेंक दिया। उसमें दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना प्रबंधक कार्यालय पर भी दी गई। बताया जा रहा है कि बरेली शहर से ही खाने के पैकेट सुबह सात से आठ बजे सभी ब्लाक में पहुंचाए जा रहे हैं। इसमें सब्जी पूड़ी और एक मिठाई है। दिन में गर्मी के चलते ये खाना खराब हो रहा है। जबकि पहले सभी के पैकेट स्थानीय स्तर से ही बंटते थे। बिथरी चैनपुर के प्रभारी डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि उन्होंने हंगामा होने पर तुरंत मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक मो. शाहिद को फोन पर सूचना दी। उन्हाेंने स्थानीय स्तर से व्यवस्था करने को कहा तो कर दिया गया। आगे से ध्यान रखने की बात कही गई है।  
विज्ञापन

 - जिला अस्पताल में परिवार कल्याण की कार्यशाला संपन्न
बरेली। जिला अस्पताल के सभागार में परिवार कल्याण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ से आए एनएसबी विशेषज्ञ डॉ. दसलीचा ने सभी चिकित्सा प्रभारियों और शिक्षा अधिकारियाें को परिवार कल्याण कार्यक्रम के नई जानकारी दी। साथ ही पिछले कार्यों की समीक्षा हुई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय यादव, नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गिरी व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed