Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anjali wins the 5000 meter race

Bareilly News: 5000 मीटर की दौड़ में अंजलि ने मारी बाजी

Wed, 01 Oct 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Anjali wins the 5000 meter race
नवाबगंज। जेपीएन इंटर काॅलेज के मैदान में आयोजित तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में श्री कृष्ण इंटर काॅलेज की अंजलि प्रथम और जेपीएन काॅलेज की दामिनी दूसरे स्थान पर रही। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर काॅलेज प्रबंध समिति ने प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 3000 मीटर की दौड़ में जूनियर वर्ग की दीप्ति प्रथम और इसी काॅलेज की आरती दूसरे पायदान पर रही। 1500 मीटर सीनियर वर्ग में श्री कृष्ण इंटर काॅलेज की अंजलि और गोविंद बल्लभ पंत की गीता दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में जेपीएन की दीप्ति, दरबारी लाल शर्मा इंटर कालेज की रीना दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में गोविंद बल्लभ पंत कॉलेज की उजत और जीएलएम की मानसी दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर सीनियर वर्ग में श्री कृष्ण इंटर काॅलेज की रुबी गंगवार और गोविंद बल्लभ पंत काॅलेज की उजत दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

चक्का फेंक में वर्षा रहीं प्रथम
चक्का फेंक में सीनियर वर्ग में जेपीएन की वर्षा प्रथम और इसी कालेज की चांदनी दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में सीनियर वर्ग में जीजस काॅलेज की मानसी प्रथम ,जेपीएन काॅलेज की कशिश दूसरे स्थान पर रही। इस तरह अन्य प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार, प्रधानाचार्य डाॅ. लाल बहादुर गंगवार, देवेंद्र कुमार, महावीर प्रसाद, एमपी सागर, लोकेश शर्मा, प्रिया चौधरी, अनीता कुमारी, प्रतिमा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed