{"_id":"66679d0ddda5042f790ec3b6","slug":"anjali-died-by-hanging-bareilly-news-c-4-bly1015-418242-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे पर लटकने से हुई थी अंजलि की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे पर लटकने से हुई थी अंजलि की मौत
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो
सीबीगंज। कैंफर फैक्टरी के स्टोर इंचार्ज की पत्नी अंजलि की मौत के मामले में मायके वालों ने पति व उसके साथियों पर हत्या कर लाश गायब करने की कोशिश का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हैंगिंग (लटकने) से होना पुष्ट हुई है।
सुभाषनगर के प्रगति नगर करगैना निवासी यशवीर सिंह कैंफर एंड एलाइड प्रोडक्ट लिमिटेड फैक्टरी में स्टोर इंचार्ज पद पर कार्यरत हैं। वह फैक्टरी परिसर स्थित सरस्वती ब्लॉक में बने आवास में पत्नी अंजलि उर्फ आरती, सात वर्षीय बेटे देव के साथ रहते थे। रविवार को दंपती में झगड़ा हुआ फिर अंजलि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
अंजलि के भाई बदायूं के चौधरी सराय मोहल्ले से आए अमित चौहान ने पुलिस को तहरीर दी कि बहनोई यशवीर ने पहले अंजलि की पिटाई की फिर उसकी हत्या कर दी गई। पति ने अपने साथियों के साथ शव गायब करने की भी कोशिश की। उन्हें फोन पर गुमराह किया जाता रहा। फैक्टरी गेट पर भी गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद