फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animals occupying the roads; menace of dogs and monkeys too.

Bareilly News: सड़क पर पशुओं का कब्जा, कुत्तों-बंदरों का भी आतंक

Mon, 13 Jul 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Animals occupying the roads; menace of dogs and monkeys too.
बरेली। नगर निगम के वार्ड दो जाटवपुरा की सड़कों पर पशुओं का कब्जा है। यहां की 40 हजार की आबादी कुत्तों-बंदरों के आतंक से भी परेशान हैं। नियमित सफाई नहीं होने से नाले-नालियां चोक हैं। अतिक्रमण की वजह से गलियां संकरी हो गई हैं। यहां दिनभर जाम की स्थिति रहती है। शिकायत के बावजूद इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। ये समस्याएं रविवार को महावीर एन्क्लेव कॉलोनी में आयोजित अमर उजाला संवाद में नागरिकों ने बताई।
विज्ञापन

अर्चना खंडेलवाल ने बताया कि वार्ड की कई सड़कें टूटी हैं। कई जगह सीवर लाइन डालने के लिए रोड खोद दी गई है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। राम खंडेलवाल ने बताया कि वार्ड में गायों का झुंड घूमता रहता है। इनके हमले में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। शिकायत पर नगर निगम की ओर से कुछ गायें पकड़ी गई थीं जो अब दोबारा मोहल्ले में घूम रही हैं।
विज्ञापन

निर्मल कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्ड में जाल बिछाया गया था पर अब तक एक भी बंदर पकड़ में नहीं आया, जबकि इनका झुंड दिनभर वार्ड में घूमता रहता है। आभा गुप्ता ने बताया कि माधौबाड़ी से एक बड़ा नाला बनाए जाने की आवश्यकता है जो जाटवपुरा वाले नाले में जाकर मिले। इससे जलभराव की समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाटवपुरा वार्ड में माधौबाड़ी, वाल्मीकि बस्ती, नरकुलागंज, मारवाड़ीगंज, किसान गली मोहल्ले प्रमुख हैं। नरकुलागंज, श्यामगंज में दिनभर ट्रकों की आवाजाही रहती है। रास्ते संकरे होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। कई जगह लगे सरकारी नल से साफ पानी नहीं आता। जाटवपुरा के लोगों ने बाबू जगजीवन राम पार्क के सुंदरीकरण की भी मांग उठाई।

प्रमुख समस्याएं
- वार्ड की 15 सड़कें खस्ताहाल हैं।
- बंदरों, कुत्तों व पशुओं का आतंक है।
- सफाई कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं।
- बरसात में जलभराव की समस्या।
नागरिकों ने बताईं समस्याएं
डोर-डोर-टू कूड़ा क्लेक्शन को नियमित किया जाना चाहिए, ताकि घरों में कूड़ा एकत्र न हो और समय से उसका निस्तारण हो सके। - अमित खंडेलवाल
वार्ड में एक बड़े नाले के निर्माण की आवश्यकता है, ताकि घराें का पानी आसानी से नाले में जा सके और लोगों की परेशानियां कम हों। - शोभित अग्रवाल

वार्ड में सांड़ व अन्य पशुओं का आतंक है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इन्हें पकड़ कर उपवन भेजना चाहिए। - छैल बिहारी खंडेलवाल
निगम को भेजेंगे प्रस्ताव
वार्ड में नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया गया है, जिसे निगम को भेजा जाएगा। कुछ सड़कों की फाइलें लगी हुई हैं, जिन्हें जल्द बनवाने का प्रयास है। - गरिमा कमांडो, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed