फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animal skin found from two man, arrested by Police, Bareilly

यूपी: गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार, बेचने के लिए होटल में ठहरे थे

Wed, 31 Jul 2019 06:03 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनगढ़ी (नेपाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनगढ़ी (नेपाल) Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 31 Jul 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Animal skin found from two man, arrested by Police, Bareilly
दो युवक गिरफ्तार - फोटो : Social Media (File Photo)

कैलाली जिले की पुलिस ने सोमवार की शाम अतरिया बाजार स्थित एक होटल में छापा मारा। पुलिस ने दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गुलदार की दो खालें बरामद कीं। पुलिस ने खाल और नेपाली युवकों को जिला वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


कैलाली जिला पुलिस उपाधीक्षक दक्ष कुमार वस्नेत ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर शाम जिला पुलिस ने गोदावरी नगर पालिका के वार्ड नंबर चार स्थित अतरिया बाजार में एक होटल में छापा मारा। पुलिस ने होटल में गुलदार की खालों की बिक्री करने के लिए रुके डोटी जिला के बढ़ीकेदार गांव पालिका निवासी राजेंद्र थापा और कैलाली जिले के भूरेगांव पालिका वार्ड नंबर एक निवासी राम बहादुर बिष्ट को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने गुलदार की दो खालें बरामद की हैं। 
विज्ञापन


दोनों युवक खालों की बिक्री की फिराक में होटल में रुके थे। पुलिस दोनों को पकड़कर धनगढ़ी जिला मुख्यालय लाई जहां उनसे पूछताछ की गई। बरामद एक खाल की लंबाई नौ फुट और दूसरे की सात फुट है। दुधवा टाइगर रिजर्व से 20 किलोमीटर दूर नेपाल में खाल बरामद होने से वन विभाग में भी खलबली है। दुधवा टाइगर रिजर्व में भी शिकारी सक्रिय रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed