{"_id":"6a186cad8f3c54665309a090","slug":"angry-mob-brutally-beat-two-brothers-in-bareilly-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिलिंडर लगने से महिला को आई खरोंच, गुस्साई भीड़ ने दो भाइयों को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिलिंडर लगने से महिला को आई खरोंच, गुस्साई भीड़ ने दो भाइयों को बेरहमी से पीटा
Thu, 28 May 2026 09:59 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 28 May 2026 09:59 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर इलाके के कुम्हरा मोड़ पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक में बंधा गैस सिलिंडर के दूसरी बाइक से छू जाने से एक महिला को खरोंच आ गई, जिससे गुस्साई भीड़ ने बाइक सवार दो भाइयों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरा मोड़ पर सिलिंडर छू जाने से महिला को आई खरोंच से गुस्साई भीड़ ने दो भाइयों को बेरहमी से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मोहनियां निवासी पालू यादव अपनी भांजी सुधा के साथ गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर लौट रहे थे। कुम्हरा मोड़ के पास उनकी बाइक पर लदा सिलिंडर सामने से आ रही दूसरे समुदाय के युवक की बाइक से छू गया। दूसरी बाइक पर बैठी महिला को इससे मामूली खरोंच आ गई।
विज्ञापन
भीड़ ने लाठी-डंडों से पीटा
पालू ने बताया कि उनके माफी मांगने के बाद भी आरोपी ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। उन्होंने कॉल करके अपने भाई सुशील को मौके पर बुलाया। आरोप है कि तब तक दूसरे पक्ष की कई लोग जुट गए। लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने दोनों भाइयों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों भाइयों को बचाया
आरोपी दोनों को अधमरा करने के बाद पास की झाड़ियों में खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। राहगीरों की सूचना पर अहलादपुर चौकी प्रभारी विकास यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को भीड़ के चंगुल से बचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल भाइयों को अस्पताल भेजने के साथ ही हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
आरोपी दोनों को अधमरा करने के बाद पास की झाड़ियों में खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। राहगीरों की सूचना पर अहलादपुर चौकी प्रभारी विकास यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को भीड़ के चंगुल से बचाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल भाइयों को अस्पताल भेजने के साथ ही हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।