फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angry lineman cut off electricity of entire village in Bareilly

Bareilly: दूसरे इलाके के लाइनमैन से फॉल्ट सही कराया तो नाराज कर्मचारी ने पूरे गांव की काट दी बिजली

Wed, 20 Jul 2022 02:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Jul 2022 02:39 AM IST
सार

लोगों ने अधिवक्ता मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला को शिकायती पत्र देकर आरोपी लाइनमैन को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लाइनमैन ने अपने पद का दुरुपयोग कर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया है। 

विज्ञापन
Angry lineman cut off electricity of entire village in Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

एक लाइनमैन ने गुस्से में इसलिए पूरे गांव की बिजली काट दी कि उसकी गैरमौजूदगी में दूसरे क्षेत्र के लाइनमैन से ग्रामीणों ने फॉल्ट क्यों सही करा लिया। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी लाइनमैन को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन


नवाबगंज से गांव रिछोला किफायतुल्ला की पूर्वी बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर 17 जुलाई को फॉल्ट हो गया था, इससे पूरी बस्ती की बिजली गुल थी। ग्रामीण ने शिकायत एसडीओ अमर सिंह से की तो उन्होंने विद्युत उपकेंद्र जाकर किसी लाइनमैन से बात कराने को कहा। ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तो पता चला कि लाइनमैन कांवड़ लेकर गया हुआ है। यह जानकारी उन्होंने एसडीओ को दी तो उनके निर्देश पर नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन ने गांव जाकर फॉल्ट ठीक कर दिया। मंगलवार को लौटकर आए लाइनमैन को इसकी जानकारी हुई तो वह बौखला गया और पूर्वी बस्ती में जाकर दोनों ट्रांसफार्मरों की लाइन काट दी। इससे पूरी बस्ती की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों इसकी शिकायत एसडीओ से की तो उन्होंने बताया कि केबल चिपकने से फॉल्ट हो गया है, सुबह तक बिजली आ जाएगी।

विज्ञापन

मंगलवार को बस्ती के लोगों ने अधिवक्ता मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला को शिकायती पत्र देकर आरोपी लाइनमैन को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लाइनमैन ने अपने पद का दुरुपयोग कर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया है। उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

अभी तक उन्हें कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि लाइनमैन दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अमर सिंह, एसडीओ नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed