फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   angry family members protest after victim girl dies in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: दुष्कर्म पीड़िता की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया डीएम आवास के घेराव का प्रयास, हंगामा

Sat, 05 Oct 2024 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के एक गांव निवासी किशोरी से युवक ने 20 सितंबर को दुष्कर्म किया गया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित किशोरी को लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
angry family members protest after victim girl dies in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने शनिवार सुबह महिला अस्पताल के पास विरोध प्रदर्शन किया। डीएम आवास का घेराव करने भी प्रयास किया गया। पुलिस ने समझाकर परिजनों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।  

विज्ञापन

  
जानकारी के मुताबिक अरशद अली नाम के युवक ने 20 सितंबर को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। आरोपी युवक मौका देखकर भाग गया था। पीड़ित किशोरी किसी तरह घर पहुंची। लोकलाज के चलते पहले तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। दुष्कर्म होने के चलते किशोरी की हालत गंभीर होने लगी। लगातार रक्तस्राव होने की वजह से परिजन घबरा गए, तब पुलिस से शिकायत की गई। 

विज्ञापन

पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम 
पीड़ित किशोरी को लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे उसका शव घर लाया गया। सूचना पर सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। गुस्साए परिजनों ने डीएम आवास के घेराव की कोशिश की। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed