फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angered by a complaint, he beat up the woman and her daughters and tore their clothes

Bareilly News: शिकायत से नाराज होकर महिला और बेटियों को पीटा, कपड़े फाड़े

Sat, 05 Sep 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Angered by a complaint, he beat up the woman and her daughters and tore their clothes
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में शिकायत करने से नाराज दबंगों ने महिला व उसकी बेटियों को पीट दिया। कपड़े भी फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि हमलावरों की चौकी व थाना पुलिस से दोस्ती है। प्रेमनगर थाने में महिला की तरफ से अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बानखाना चौकी इलाके की महिला ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उसने सुमन, किशन और हरीश के खिलाफ शिकायत की थी। इस वजह से ये लोग रंजिश मानते हैं। आरोप लगाया कि एक सितंबर को सुमन, हरीश, किशन और मंगलसेन घर पर आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर गला पकड़कर नीचे गिरा दिया। कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। बेटियां बचाने आईं तो उनके साथ भी बदसलूकी की। महिला के मुताबिक, उसने पहले प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि हमलावरों की थाना व चौकी पुलिस से दोस्ती है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। किसी खास कर्मचारी के विरुद्ध कोई आरोप है तो उसकी भूमिका की जांच भी करवा ली जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed