फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   anganwadi recruitment postponed

मायूसी : 17 सौ आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं की भर्ती स्थगित

Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
anganwadi recruitment postponed
बरेली। शासन की ओर से बरेली जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 17 सौ आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। इन पदों के लिए सात हजार से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किए थे। अफसरों के मुताबिक गरीब सवर्ण आरक्षण तय होने के बाद अब नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जनपद में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिन पर आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं की कमी पूरी की जानी है। शासन के आदेश पर इसके लिए 17 सौ रिक्तियां निकाली गई थीं। इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए सितंबर 2021 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। अफसरों के मुताबिक इन रिक्तियों के लिए सात हजार से अधिक आवेदन किए गए थे। आवेदन करने वाली महिलाएं साक्षात्कार की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रही थीं लेकिन इसी बीच शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए गरीब सवर्ण आरक्षण लागू किया जाना है। इसके बाद उसी के मुताबिक रिक्तियां आरक्षित की जाएंगी और फिर नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया शुरू होंगी। डीपीओ दीनानाथ द्विवेदी ने आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं की भर्ती स्थगित किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed