फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver Dies After Iron Net Collapses During Bridge Construction in Bareilly

Bareilly News: पुल निर्माण के दौरान लोहे का जाल गिरने से चालक की मौत, हाइवा का पट्टा टूटने से हुआ हादसा

Sat, 09 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 01:40 AM IST
सार

बरेली के कैंट इलाके में बरेली-मथुरा फोरलेन हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान हादसा हो गया। लोहे का भारी भरकम जाल गिरने से एक चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Driver Dies After Iron Net Collapses During Bridge Construction in Bareilly
इसी जगह पर हुआ हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में बरेली-मथुरा फोरलेन हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान बृहस्पतिवार देर रात लोहे का जाल गिरने से मीरगंज के गांव देवरिया अब्दुल्लागंज निवासी वाहन चालक भगवान दास (50) की मौत हो गई। हाइवा का पट्टा टूटने की वजह से यह हादसा हुआ। मामले में पहले परिवार ने कार्रवाई कराने के लिए कहा, बाद में निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें मना लिया। मुआवजे को लेकर सहमति बन गई तो परिवार के लोग शव लेकर चले गए।

विज्ञापन


भगवान दास हाईवे व पुल आदि का निर्माण करने वाली कंपनी केआईपीएल कन्नौजिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए वाहन चलाते थे। बृहस्पतिवार शाम वह कंपनी की बोलेरो गाड़ी लेकर ड्यूटी पर गए थे। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मजदूर एक पिलर खड़ाकर उस पर लोहे का जाल बांध रहे थे। इसी दौरान हाइवा का पट्टा टूट गया और भारी भरकम जाल नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर भगवान दास घायल हो गए।
विज्ञापन


शव छोड़कर भागने की सूचना पर पहुंची पुलिस
कैंट थाना प्रभारी के मुताबिक, रात में ही भगवान दास के साथी उन्हें बोलेरो में डालकर जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में साथी गाड़ी में शव छोड़कर पानी लेने बाहर गए तो अस्पताल के किसी कर्मचारी ने गाड़ी में शव पड़ा होने और साथियों के भागने की सूचना यूपी 112 को दे दी। इधर कैंट पुलिस को हादसे की सूचना पहले ही मिल चुकी थी। यूपी 112 पुलिस के साथ ही कैंट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां गाड़ी में मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया, जिन्होंने शव की पहचान की। थोड़ी देर में भगवान दास के साथी भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे पर बनी सहमति
भगवान दास के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत होने की पुष्टि हुई। कैंट थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कोई लावारिस शव गाड़ी में नहीं मिला था और मामला हादसे का ही था। दिन में ही कैंट थाने में पीड़ित परिवार और निर्माण कार्य करवा रही कंपनी के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद मुआवजे पर सहमति बन गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भगवान दास के परिवार में पत्नी कौशल्या देवी और दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed