{"_id":"67d33008f2079d89550c5529","slug":"an-intermediate-student-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-depression-bareilly-news-c-4-bly1015-598698-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवसाद में इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदे लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवसाद में इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदे लगाकर जान दी
Fri, 14 Mar 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। अवसाद के शिकार इंटरमीडिएट के छात्र ने बुधवार को फंदे लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर खेत में पेड़ पर शर्ट के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीबीगंज थाने के गांव परधौली निवासी रामपाल का बेटा रोहित प्रजापति (15) इसी वर्ष 11 वीं पास कर इंटरमीडिएट में आया था। कुछ समय पहले हादसे में घायल होने के कारण रोहित के सिर में चोट लगी थी। इसके बाद से वह अवसाद में रहता था। बताते हैं कि उनको दौरे पड़ने की भी शिकायत हो गई थी। बुधवार दोपहर गांव के निकट बड़ा बाइपास किनारे खेत में पेड़ पर शर्ट का फंदा बनाकर रोहित उस पर झूल गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन